जोन्हा फॉल में डीपीएस शिक्षक की डूबने से मौत की आशंका, बचाव अभियान जारी

News Saga Desk

रांची।  रांची के जोन्हा फॉल में पानी के तेज बहाव में गुरुवार को डीपीएस स्कूल के म्यूजिक टीचर माइकल घोष बह गए। उनकी तलाश आज भी जारी है। एनडीआरएफ की 30 सदस्यीय टीम आज मौके पर सर्च ऑपरेशन चला रही है। हालांकि, पानी के तेज बहाव और बढ़े जलस्तर के कारण रेस्क्यू टीम को काफी परेशानी हो रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुवार 19 जून को शिक्षक माइकल घोष अपने 3 दोस्तों के साथ जोन्हा फॉल घूमने गए थे। सभी लोग जीप लाइन के ऊपर वाले हिस्से में पहुंचे थे, जहां पानी का बहाव बहुत तेज था। इसी दौरान माइकल फिसलकर तेज धार में बह गए। यह हादसा उनके दोस्तों के सामने ही हुआ, जिसके बाद तुरंत पुलिस और एनडीआरएफ को सूचना दी गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और सर्च अभियान शुरू किया गया। गोताखोरों की मदद ली गई, लेकिन अब तक माइकल घोष का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। 


Read More News

रांची GPO परिसर में दोपहर 3 बजे होगा प्रदर्शन, पेंशन और सेवा संबंधी मांगों को लेकर डाक विभाग को भेजा जाएगा ज्ञापन

झारखंड के डाक पेंशनर्स 11 सूत्री मांगों को लेकर 10 अगस्त को रांची GPO परिसर में धरना-प्रदर्शन...

Read More