चार राज्यों की पांच सीटों पर उपचुनाव काउंटिंग: गुजरात में कड़ी टक्कर, पंजाब-केरल में AAP-कांग्रेस आगे, बंगाल में TMC का पलड़ा भारी

News Saga Desk

गांधीनगर/कोलकाता/लुधियाना/तिरुवनंतपुरम। चार राज्यों की 5 विधानसभा सीटों के उपचुनाव के नतीजे आज आने हैं। सुबह 8 बजे से काउंटिंग जारी है। पहले एक घंटे बैलट वोट की गिनती हुई। इसके बाद सुबह 9 बजे से EVM की गिनती जारी है। गुजरात की कडी में भाजपा और विसावदर सीट पर AAP ने बढ़त बना रखी है।

उधर पंजाब की लुधियाना वेस्ट सीट पर आप उम्मीदवार आगे है। इसके अलावा, केरल की नीलांबुर सीट पर कांग्रेस कैंडिडेट, पश्चिम बंगाल की कालीगंज सीट पर TMC आगे चल रही है है। पांचों सीटों पर 19 जून को वोटिंग हुई थी।

टेबल से समझें, कौन किस सीट पर आगे

सीट और राज्यआगेकितने राउंड की काउंटिंगपहले किसके पास थी
लुधियाना वेस्ट (पंजाब)AAP (3558 वोटों से आगे)8/14AAP
कडी (गुजरात)BJP (33065 वोटों से आगे)14/21BJP
विसावदर (गुजरात)AAP (13394 वोटों से आगे)16/21AAP
नीलांबुर (केरल)कांग्रेस (10752 वोटों से आगे)17/19LDF
कालीगंज (पश्चिम बंगाल)TMC (25071 वोटों से आगे)9/23TMC
चुनाव आयोग के अनुसार- सुबह 12 बजे तक की काउंटिंग के बाद की स्थिति।

केजरीवाल का राज्यसभा जाना संभव

पंजाब की लुधियाना वेस्ट आम आदमी पार्टी (AAP) के पास थी। लुधियाना वेस्ट से AAP ने राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को कैंडिडेट बनाया है। अरोड़ा विधायक बनते हैं तो उन्हें राज्यसभा सीट छोड़नी होगी, जिससे यह सीट खाली हो जाएगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि AAP अरविंद केजरीवाल को पंजाब से राज्यसभा भेज सकती है।


Read More News

झारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, पवन साय को मिली कमान, कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी

भाजपा ने पवन साय को झारखंड का नया संगठन महामंत्री बनाया है। कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी...

Read More