हेमंत सरकार के विदेश दौरे पर सीपी सिंह ने उठा दिया बड़ा सवाल

News Saga Desk

रांची। झारखंड में निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने 20 सदस्य प्रतिनिधिमंडल के साथ पुर्तगाल, स्पेन और स्वीडन दौरे पर जाने वाले हैं।

विदेश दौरे पर बीजेपी ने बोला हमला

वहीं उनके विदेश दौरे को लेकर अब बीजेपी ने हमला बोलते हुए कह दिया कि यह केवल सरकारी पैसे पर घूमना है। इधर, रांची विधायक सीपी सिंह ने भी हेमंत सोरेन के विदेश दौरे की आलोचन करते हुए कहा कि निवेश को लेकर यदि यह दौरा है तो अच्छी बात है। लेकिन जो पीछे का इतिहास रहा है उससे नहीं लगता है कि कोई फायदा होगा।

“विदेशी उद्योगपति झारखंड में निवेश करेंगे संभव नहीं है “

आगे कहा कि देश के अन्य राज्यों के बड़े निवेशक तो झारखंड आना ही नहीं चाहते। क्योंकि जमीन को लेकर यहां इतना विवाद है कि कोई भी उद्योगपति झमेले में नहीं पड़ना चाहता है। ऐसे में विदेशी उद्योगपति झारखंड में निवेश करेंगे यह संभव नहीं है।

गौरतलब है कि 19 और 27 अप्रैल तक विदेश दौरे पर जा रहे राज्य सरकार के प्रतिनिधिमंडल स्पेन के मैड्रिड और बार्सिलोना साथ ही स्वीडन के गोथेनवर्ग का दौरा करेगा। दौरे को लेकर विदेश मंत्रालय से अनुमति मांगी गई है। वहीं अगर विदेश मंत्रालय की ओर से दौरे की अनुमति मिल जाती है तो राज्य सरकार का प्रतिनिधिमंडल 19 अप्रैल को स्पेन के मैड्रिड पहुंचेगा।


Read More News

झारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, पवन साय को मिली कमान, कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी

भाजपा ने पवन साय को झारखंड का नया संगठन महामंत्री बनाया है। कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी...

Read More