JMM नेता पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

News Saga Desk

सरायकेला-खरसावां। सरायकेला-खरसावां में बीते रविवार रात को कुछ बदमाशों द्वारा JMM नेता सुखराम टुडू पर जानलेवा हमला किया गया। घटना जिले के गम्हरिया थाना के ठीक विपरित रामचंद्रपुर में हुई। जिसमें हमलावरों ने सुखराम टुडू पर चाकू से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उन्हें तत्काल TMH ले गये। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। 

घटना के बारे में जानकारी देते हुए उनकी पत्नी बांगी टुडू ने बताया कि उनके पति रोजाना घर आने से पहले उन्हें कॉल पर दरवाजा खोलने को कहते थे। कल भी वे जब घर पहुंचे तो रात करीब 11 बजे उन्होंने कॉल किया। इसी क्रम में पहले से घात लगाये कुछ अपराधियों ने उन पर चाक़ू से हमला कर दिया। फोन पर जब चीखने की आवाज सुन जब बाहर आई तो देखा सुखराम टुडू जमीन पर लहुलुहान होकर बेहोश पड़े हुए हैं। वहीं घटनास्थल से उसने तीन अपराधियों को भी भागते देखा। बदमाशों ने उनके छाती, पीठ, और गर्दन पर हमला किया जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये। 


Read More News

झारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, पवन साय को मिली कमान, कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी

भाजपा ने पवन साय को झारखंड का नया संगठन महामंत्री बनाया है। कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी...

Read More