घने कोहरे ने बढ़ाई मुसीबत, आरा-पटना में 7 वाहन भिड़े, कई घायल

News Saga Desk

बिहार में मौसम ने अचानक सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। शुक्रवार सुबह राज्य के 10 से अधिक शहरों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे आम जनजीवन के साथ-साथ सड़क यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ। बेगूसराय और बक्सर में हालात सबसे गंभीर रहे, जहां विजिबिलिटी लगभग शून्य दर्ज की गई। कम दृश्यता के कारण फोरलेन सड़कों पर कई जगह हादसे हुए।

आरा–मोहनिया फोरलेन पर कोहरे की वजह से चार वाहन आपस में टकरा गए। कोइलवर पुल की ओर से छपरा मोड़ की तरफ जा रही एक कंटेनर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कंटेनर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद कंटेनर में फंसे ड्राइवर और क्लीनर को पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

इसी तरह पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत मोकामा थाना क्षेत्र में फोरलेन पर दो ट्रक और एक हाइवा के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में तीनों वाहनों के अगले हिस्से टूट गए। हादसे में दो चालकों के पैर टूटने की पुष्टि हुई है, जबकि दो खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में पछुआ हवाओं के कारण ठंड में तेजी से इजाफा हुआ है। पहाड़ी इलाकों से आ रही ठंडी हवाओं ने कनकनी बढ़ा दी है। समस्तीपुर जिले का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि राज्य के पांच जिलों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है।

समस्तीपुर के पूसा में न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जिसे इस मौसम के अब तक के सबसे ठंडे दिनों में गिना जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र ने चेतावनी दी है कि उत्तर-पूर्व बिहार के जिलों में आज भी घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, जिससे विजिबिलिटी शून्य तक पहुंच सकती है। ऐसे में वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More