रांची नगर निगम में 19 मार्च को होगा डिप्टी मेयर का चुनाव, 10 मार्च से 20 मार्च तक 48 निकायों में संपन्न होगी डिप्टी मेयर/उपाध्यक्ष चुनाव प्रक्रिया

News Saga Desk

राज्य के 48 नगर निकायों में डिप्टी मेयर और उपाध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया 10 मार्च से प्रारंभ होकर 20 मार्च तक पूरी की जाएगी। राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायतों के लिए विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। आयोग का उद्देश्य है कि 10 दिनों के भीतर शपथ ग्रहण से लेकर डिप्टी मेयर/उपाध्यक्ष के चुनाव तक की सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएं, ताकि नई नगर सरकारें सुचारु रूप से काम शुरू कर सकें।

नगर निगमों में डिप्टी मेयर का चुनाव होगा, जबकि नगर परिषद और नगर पंचायतों में उपाध्यक्ष चुने जाएंगे। प्रमुख नगर निगमों में रांची नगर निगम में 19 मार्च, धनबाद नगर निगम में 18 मार्च, मानगो नगर निगम में 17 मार्च तथा मेदिनीनगर नगर निगम में 14 मार्च को चुनाव निर्धारित है। अन्य सभी निकायों में भी 10 से 20 मार्च के बीच चुनाव कार्यक्रम तय किया गया है।

यह चुनाव अप्रत्यक्ष प्रणाली के तहत संपन्न होगा। इसमें आम मतदाता हिस्सा नहीं लेंगे, बल्कि केवल निर्वाचित वार्ड सदस्य ही मतदान करेंगे। मेयर और अध्यक्ष इस प्रक्रिया में मतदान नहीं कर सकेंगे। डिप्टी मेयर या उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित वार्ड पार्षदों में से कोई भी उम्मीदवार बन सकता है। इस पद पर किसी प्रकार का आरक्षण लागू नहीं होगा।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पहले सभी वार्ड सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। नगर निगमों में मेयर को प्रमंडलीय उपायुक्त शपथ दिलाएंगे, जबकि नगर परिषद और नगर पंचायतों के अध्यक्षों को जिला प्रशासन द्वारा शपथ दिलाई जाएगी। इसके बाद डिप्टी मेयर/उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन और चुनाव की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Read More News

रांची नगर निगम में 19 मार्च को होगा डिप्टी मेयर का चुनाव, 10 मार्च से 20 मार्च तक 48 निकायों में संपन्न होगी डिप्टी मेयर/उपाध्यक्ष चुनाव प्रक्रिया

राज्य के 48 नगर निकायों में डिप्टी मेयर और उपाध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया 10 मार्च से प्रारंभ...

सारंडा में आईडी ब्लास्ट, कोबरा बटालियन के सहायक कमांडेंट गंभीर, एयर लिफ्ट कर लाया गया रांची

चाईबासा : सुरक्षा बलों के द्वारा नक्सलियों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा बिछाए...

रांची में भाजपा समर्थित रोशनी खलखो मेयर बनीं, कांग्रेस समर्थित रमा खलखो को 14,363 मतों से हराया

झारखंड की राजधानी रांची में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समर्थित उम्मीदवार रोशनी खलखो मेयर बन गई हैं।...

Read More