सेक्स रेकैट के खिलाफ रांची के कई थाना क्षेत्र में एक साथ पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी

News saga Desk

राजधानी रांची में सेक्स रैकेट के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन। एक साथ शहर के कई थाना क्षेत्रों में पुलिस ने दबिश दी, पुलिस को गुप्त सुचना मिली थी कि लम्बे समय से रांची के कई होटलों, मकानों और लॉज में देह व्यापर का अवैध धंधा चल रहा है। गुप्त सुचना के आधार पर पुलिस ने टीम गठित की और एक साथ कई ठिकानों पर ताबड़ तोड़ छापेमारी अभियान चलाया। इस ऑपरेशन में कई लड़के और लड़कियों को हिरासत में लिया गया है।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने संदिग्ध स्थानों से कई आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है, ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सके। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस धंधे के पीछे कोई संगठित गिरोह तो सक्रिय नहीं है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में अवैध गतिविधियों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। मामले में संबंधित थाना क्षेत्रों में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।

Read More News

झारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, पवन साय को मिली कमान, कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी

भाजपा ने पवन साय को झारखंड का नया संगठन महामंत्री बनाया है। कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी...

Read More