Know History, 15 March : क्या आप जानते हैं कि 149 साल पहले दुनिया में क्रिकेट की शुरुआत

News Saga Desk

आज वर्तमान (Present) है, कल (Yesterday) गुजरा हुआ समय (Past) है और दूसरा कल (Tomorrow) आने वाला समय (Future)। गुजरा हुआ अतीत या इतिहास है। आने वाला भविष्य है। अतीत या इतिहास ज्ञानवर्धन (Knowledge Enhancement) का एक साधन है। इतिहास वर्तमान को दृष्टि (Vision) देता है और भविष्य को दिशा (Direction)। अतः हम संक्षेप (Briefly) में आज के दिन का इतिहास में महत्व से आपको रूबरू करा रहे हैं।

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच…

क्या आप जानते हैं कि आज ही के दिन यानी 15 मार्च 1877 को क्रिकेट की औपचारिक शुरुआत तब हुई, जब मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच शुरू हुआ और पहली गेंद फेंकी गई। इस टेस्ट मैच को ऑस्ट्रेलिया ने अंग्रेज धुरंधरों को 45 रनों से हरा कर जीता था। यहां यह जान लेना दिलचस्प होगा कि इस टेस्ट मैच की कोई समयसीमा तय नहीं थी और दोनों टीमों को दो-दो पारियां खेलनी थीं, चाहे इसमें कितने भी दिन लगें।

आज के दिन इतिहास की अन्य प्रमुख
घटनाएं

44 ईसा पूर्व : रोमन सम्राट जूलियस सीजर की हत्या ।

1493 : महान नाविक क्रिस्टोफर कोलम्बस वापस अपने देश स्पेन पहुंचा।

1564 : अकबर ने हिंदुओं पर लगाया गया जजिया कर समाप्त किया।

1907 : फिनलैंड महिलाओं को मताधिकार देने वाला पहला यूरोपीय देश बना।

1919 : हैदराबाद के उस्मानिया विश्वविद्यालय का उद्घाटन।

1969 : भारतीय नौसेना की पहली हेलीकाप्टर टुकड़ी का गोवा में गठन।

1985 : पहला डोमेन नाम ‘सिम्बोलिक डॉट कॉम’ पंजीकृत किया गया।

1988 : आठ राजनीतिक दलों ने भारत बंद का आह्वान किया।

2011 : सीरिया में बड़े पैमाने पर गृहयुद्ध प्रारंभ।

आज ही इनका हुआ था जन्म, जानिए वर्ष

1901 : महान कुश्ती प्रशिक्षक और पहलवान गुरु हनुमान का जन्म।

1934 : बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम का जन्म।

1959 : नाइजीरिया के प्रसिद्ध वैश्विक कवि बेन ओकरी।

आज ही इनका हुआ था निधन, जानिए
साल

1882 : अंग्रेज़ प्रत्ययवादी दार्शनिक टी.एच. ग्रीन का निधन।

1992 : प्रसिद्ध साहित्यकार राही मासूम रज़ा। महाभारत सीरियल का संवाद लिखा था।

2009 : भारत की प्रथम महिला विमान चालक सरला ठकराल।

आज के महत्वपूर्ण दिवस

विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस

Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More