Earn Money, Gold & Silver, Know 14 March Rate : आज भी डाउन रहा गोल्ड-सिल्वर का रेट, कल का मार्केट…

Invest in Gold & Silver, 14 March 2026 Rate : सोना-चांदी के आज के रेट की स्थिति और कल की संभावना पर गौर फरमाइए।

News Saga Desk

बाजार (Market) से लोग सामान्य रूप से 22 और 24 कैरेट का गोल्ड और सिल्वर खरीदते हैं। इसलिए हम रोजाना 22 और 24 कैरेट के सोने के दाम (Price) का उतार-चढ़ाव बता रहे हैं। साथ ही पिछले 7 दिनों की कीमतों में उतार-चढ़ाव की जानकारी भी शेयर कर रहे हैं। 14 मार्च 2026 को भी सोना-चांदी का रेट डाउन रहा। कल (Tomorrow) स्थिर रहेगा। आज (Today) 22 कैरेट सोने के 10 ग्राम का दाम ₹1,46,350 है। कल ₹1,47,800 (Yesterday) था। मतलब प्रति 10 ग्राम ₹1450 कम है। 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम आज ₹1,59, 660 है। कल ₹1,61, 240 था। मतलब प्रति 10 ग्राम ₹1580 कम है। 1 किलो चांदी का दाम आज ₹2,75,000 है। कल ₹2,79,000 था। मतलब प्रति किलो ₹4000 कम है। अब जानते हैं झारखंड में रांची, जमशेदपुर और धनबाद तथा बिहार में पटना, भागलपुर, दरभंगा और गया में गोल्ड और सिल्वर का रेट। इन सभी शहरों में भी रेट लगभग उतना ही है, जितना हमने एवरेज नेशनल लेवल पर बताया है। ग्राहकों को रेट में थोड़ा उतार-चढ़ाव दिखेगा।

विगत 7 दिनों के रेट की स्थिति
13 March 2026 ₹ 1,47,800 (-900), ₹1,61, 240 (-980), 12 March 2026 ₹ 1,48,700 (-1000), ₹1,62, 220 (-1090), 11 March 2026 ₹ 1,49,700 (850), ₹1,63, 320 (930), 10 March 2026 ₹ 1,48,800 (650), ₹1,62, 380 (700) 09 March 2026 ₹ 1,48,200 (2800), ₹1,61, 680 (3010), 08 March 2026 ₹ 1,50,000 (0), ₹1,63, 640 (0), 07 March 2026 ₹ 1,50,000 (-2300), ₹1,63, 640 (-1410).

प्योरिटी ऑफ गोल्ड का मतलब समझिए

गोल्ड की प्योरिटी यानी शुद्धता कैरेट से मापी जाती है। 24 कैरेट गोल्ड सर्वाधिक शुद्ध माना जाता है। यह लचीला होता है। इसे मजबूत बनाने के लिए अन्य धातु को मिक्स करने की जरूरत नहीं पड़ती। याद रखिए, शुद्धता के आधार पर गोल्ड की कीमत तय होती है। इसलिए 24 कैरेट का सोना ज्यादा महंगा होता है। 22 और 18 कैरेट के सोने की कीमत उसकी अपेक्षा बहुत कम होती है। सामान्य रूप से 22 कैरेट गोल्ड ज्वैलरी मेकिंग के लिए बेहतर होता है। यह 24 यह कैरेट गोल्ड की तुलना की कठोर है। 22 कैरेट गोल्ड में सिल्वर, निकेल या कोई अन्य मेटल मिला कर ज्वैलरी बनाई जाती है।
22 कैरेट गोल्ड में 91 प्रतिशत शुद्धता होती है। 24 कैरेट के सोने को 100% शुद्ध माना जाता है। 18 कैरेट का सोना कच्चा सोना कहा जाता है।

सोना-चांदी : पारंपरिक और वर्तमान हकीकत

पुराने जमाने को याद कीजिए तो पता चलेगा कि किसी की अमीरी-गरीबी का इस बात से पता चलता था कि उसके घर में कितना सोना-चांदी होगा। लोग पैसा रहने पर सोना-चांदी खरीद कर अपने घर में सुरक्षित रखते थे, ताकि प्रतिकूल पारिवारिक स्थिति में भी उसका इस्तेमाल किया जा सके। आज के हाईटेक दौर में लोग शेयर, म्युचुअल फंड, इक्विटी आदि में पैसे इन्वेस्ट करते हैं। लेकिन, इसकी कोई गारंटी नहीं कि इसके उतार-चढ़ाव के कारण उसमें लाभ हो ही। ऐसी स्थिति में भी सोना- चांदी में इन्वेस्ट करना लाभदायक सौदा माना जा रहा है। आज के समय में सोना- चांदी में इन्वेस्टमेंट सोना-चांदी खरीद कर ही नहीं किया जा सकता है, बल्कि ऑनलाइन इसमें इन्वेस्टमेंट (Online Investment) की सुविधा (Facility) भी उपलब्ध है। शेयर मार्केट (Share Market) में उतार-चढ़ाव के बावजूद सोना-चांदी की कीमत लगभग बढ़ती है। अगर घटती भी है, तो कुछ दिनों के बाद उसे मेंटेन कर लेती है। दाम बढ़ने पर आप तत्काल भी उसे सेल (Sell) कर लाभ (Benefit) कमा सकते हैं। दाम घटने की स्थिति में उसे सुरक्षित रख सकते हैं। अभी के मार्केट के हिसाब से यह स्पष्ट रूप से पता चलता है कि सोना- चांदी में इन्वेस्ट करने पर सालाना 15% की आमदनी की गारंटी पर विश्वास किया जा सकता है। इसलिए हम आपको प्रतिदिन के सोना-चांदी के रेट में उतार-चढ़ाव की जानकारी दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना: रांची के 3.87 लाख महिलाओं को DBT के जरिए 2,500 रु. मिले

रांची: झारखंड सरकार की प्रमुख योजना मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची जिले की महिलाओं को...

March 7, 2026

Read More News

पुलिसिंग के लिए मिली नयी गाड़ियों के बाद पुलिस की चौकसी, देर रात राउंडिंग पर निकले रांची के SSP राकेश रंजन

राजधानी में अपराध पर नकेल कसने और पुलिस की मुस्तैदी को परखने के लिए राँची के एसएसपी राकेश रंजन पूरी...

झारखंड में पुलिस के ताकत को मिली नयी ऊर्जा, नयी गाड़ियों से रफ्तार पकड़ेगी झारखंड में कानून व्यवस्था

झारखंड में अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने उठाया बड़ा कदम। झारखंड में पुलिसिंग को...

रांची में बनेगा 528 बेड का छात्रावास, ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट सहित 40 प्रस्तावों पर लगी मुहर

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड सरकार ने कैबिनेट की बैठक में कुल 40 प्रस्तावों पर...

Read More