रांची में रोजगार मेला आयोजित, 226 युवाओं को सौंपे गए नियुक्ति पत्र

News Saga Desk

रांची: देशव्यापी रोजगार मेला अभियान के तहत शुक्रवार को रांची के धुर्वा स्थित सेम्बो सीआरपीएफ कैंप में रोजगार मेला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सीआरपीएफ के आईजी साकेत कुमार सिंह ने नव-नियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

आईजी साकेत कुमार सिंह ने जानकारी दी कि इस रोजगार मेले के माध्यम से कुल 226 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए हैं। चयनित अभ्यर्थियों को सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी, असम राइफल्स और गेल सहित अन्य सेक्टरों में अवसर प्रदान किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि नियुक्ति पत्र प्राप्त करना न केवल युवाओं के लिए, बल्कि उनके परिवारों के लिए भी अत्यंत खुशी का क्षण है। साथ ही उन्होंने नव-नियुक्त कर्मियों से अपनी कार्य संस्कृति और अनुशासन पर विशेष ध्यान देने की अपील की, ताकि वे अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर सकें।

Read More News

अमेरिका दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर, व्यापार समझौते के बाद उच्चस्तरीय बैठकों से भारत-अमेरिका रिश्तों को मिली नई गति

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने मंगलवार को अपने तीन दिवसीय अमेरिका दौरे की शुरुआत की। वॉशिंगटन...

Read More