आएशा टाकिया के पति की हुई गोवा से गिरफ्तारी

News Saga Desk

गोवा। मंगलवार को आएशा टाकिया के पति फरहान आजमी के खिलाफ गोवा में शिकायत दर्ज हुई थी। आरोप हैं कि उन्होंने पब्लिक प्लेस में हंगामा करते हुए शांति भंग करने की कोशिश की। अब आएशा टाकिया ने पति का बचाव कर बताया है कि उस रोज कुछ गुंडों ने उनके पति और बच्चे का शोषण किया। उन्होंने बचाव में पुलिस को इत्तेला दी, लेकिन स्थानीय लोगों ने उल्टा उन्हें ही गिरफ्तार करवा दिया। आएशा टाकिया ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर लिखा, हमारे परिवार के लिए आज सुबह तक ये एक डरावनी रात थी। मेरे पति और बेटे को बुरी तरह परेशान किया गया और वो अपनी जिंदगी के लिए डरे हुए थे, क्योंकि गोवा के गुंडों ने उन पर हमला किया, उन्हें धमकाया और घंटों तक प्रताड़ित किया। उन लोगों ने पुलिस के साथ भी मारपीट की, जिसे मेरे पति ने हमारे बेटे और उसकी सुरक्षा के लिए बुलाया था।


Read More News

चाईबासा में हाथियों का आतंक: महिला पुजारी को कुचलकर मार डाला, 3 महीनों में 25 लोगों की जा चुकी है जान

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला...

रांची पुलिस ने GPS सिस्टम से मजबूत की पेट्रोलिंग, अब कंट्रोल रूम से होगी वाहनों की रियल-टाइम निगरानी

रांची: जिले में पुलिस पेट्रोलिंग को और प्रभावी बनाने के लिए रांची के एसएसपी राकेश रंजन ने कम्पोजिट...

Read More