इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद पर समय रैना को दूसरा समन

News Saga Desk

मुंबई। इंडियाज गॉट लेटेंट शो में पेरेंट्स पर भद्दे कमेंट्स के मामले में महाराष्ट्र साइबर सेल ने यूट्यूबर समय रैना को इस हफ्ते में दूसरी बार समन भेजा है। साथ ही साइबर सेल ने समय को सोमवार, 17 फरवरी को जांच अधिकारी के सामने पेश होने के लिए कहा है। बुधवार को समय रैना के वकील ने साइबर सेल को बताया था कि समय रैना इस वक्त अमेरिका में हैं और 17 मार्च को लौटेंगे। साथ ही उन्होंने समन का जवाब देने के लिए अधिक समय की मांग की है। इससे पहले बुधवार को ही समय रैना ने अपने शो इंडियाज गॉट लेटेंट को लेकर चल रहे विवाद में सफाई दी थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर दावा किया था कि उन्होंने अपने शो के सारे वीडियोज यूट्यूब से हटा दिए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना था।

समय रैना ने लिखा

जो भी हो रहा है, उसे मैं संभाल नहीं पा रहा हूं। मैंने इंडियाज गॉट लेटेंट के सारे वीडियोज अपने चैनल से रिमूव कर दिए हैं। मेरा मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना और खुशी देना था। मैं सभी एजेंसियों के साथ पूरी तरह को-ऑपरेट करूंगा ताकि उनकी जांच सही तरीके से हो सके। थैंक यू।

समय और रणवीर के खिलाफ मुंबई में दूसरी FIR

‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो में पेरेंट्स पर भद्दे कमेंट्स के मामले में यूट्यूबर रणवीर अलाहबादिया और समय रैना के खिलाफ मुंबई में अब तक दो FIR दर्ज हुई। यह कार्रवाई महाराष्ट्र पुलिस की साइबर ब्रांच ने की है। रणवीर और समय के अलावा इस शो के उन 30 गेस्ट के खिलाफ भी केस दर्ज हुआ है, जिन्होंने पहले एपिसोड से अब तक के शो में हिस्सा लिया था। वहीं, ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो पर बैन के लिए गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। एसोसिएशन का कहना है कि इस तरह के शो देश के युवाओं को भ्रमित कर रहे हैं। महिला आयोग ने भी अलाहबादिया, समय रैना और अन्य को समन भेजा है। सभी को 17 फरवरी को एनसीडब्ल्यू कार्यालय बुलाया गया है। इंदौर में भी रणवीर अलाहबादिया के खिलाफ शिकायत की गई है।

इस बीच, मुंबई के वर्सोवा में मंगलवार सुबह यूट्यूबर रणवीर अलाहबादिया के घर 5 पुलिस अफसरों की टीम पहुंची। मुंबई पुलिस ने 10 फरवरी को शो के होस्ट समय रैना, रणवीर अलाहबादिया और अपूर्वा मखीजा समेत शो के आयोजकों पर केस दर्ज किया था। नेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन (NHRC) की मांग पर यूट्यूब ने ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के विवादित एपिसोड को हटा लिया है।


Read More News

रांची टिटोस रेस्टोरेंट फायरिंग केस में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य शूटर सचिन यादव गिरफ्तार

राजधानी रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित टिटोस रेस्टोरेंट में हुई फायरिंग और हत्या के मामले में...

रांची में आज बिजली कटौती: कई इलाकों में 6 घंटे तक सप्लाई बाधित, जानिए टाइमिंग और प्रभावित क्षेत्र

रांची: शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, बता दें की यह कटौती झारखंड...

निजी स्कूलों पर जिला प्रशासन का कड़ा रुख, बिना मान्यता चल रहे निजी स्कूलों को बंद करने की चेतावनी

जिला प्रशासन ने राँची के सभी गैर-मान्यता प्राप्त निजी और गैर-सरकारी विद्यालयों के खिलाफ सख्त रुख...

Read More