अक्षय कुमार ने परेश रावल संग कुछ यूं सेलिब्रेट किया मकर संक्रांति

News Saga Desk

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार प्रियदर्शन की ओर से निर्देशित भूत बांग्ला में नजर आने वाले हैं। अभिनेता फिलहाल जयपुर में हॉरर कॉमेडी की शूटिंग कर रहे हैं। अब मकर संक्रांति 2025 के अवसर पर अक्षय ने एक तस्वीर शेयर किया, इसमें वह परेश रावल के साथ पतंग उड़ाते नजर आ रहे हैं। तस्वीर के बैकग्राउंड में खूबसूरत पहाड़ दिख रहे हैं। वहीं स्टार्स किसी पैलेस के छत पर खड़े हैं। अक्षय ने ब्लैक कलर का ट्रैक सूट पहन रखा है। वहीं परेश भूरे रंग की जैकेट के साथ सफेद कुर्ता पायजामा में बेहतरीन लग रहे हैं। अक्षय ने तस्वीर को एक कैप्शन के साथ शेयर किया। उन्होंने लिखा, “मेरे प्यारे दोस्त @pareshrawalofficial के साथ #BhoothBangla के सेट पर मकर संक्रांति सेलिब्रेट किया। यहां हंसी-मजाक, अच्छी तरंगें और पतंगों की तरह ऊंची उड़ान है! मैं आनंदमय पोंगल, उत्तरायण और बिहू के लिए अपनी शुभकामनाएं भेज रहा हूं।” भूत बांग्ला के कलाकारों में अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, तब्बू, परेश रावल, असरानी और राजपाल यादव शामिल हैं। फिल्म का निर्माण अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता आर कपूर ने किया है। यह फारा शेख और वेदांत विकास बाली की ओर से सह-निर्मित है। प्रियदर्शन निर्देशित यह फिल्म 2 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


Read More News

होर्मुज क्षेत्र में फंसे जहाज “अवाना” के कैप्टन राकेश के निधन पर परिवार से मिले रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच स्टेट ऑफ होर्मुज क्षेत्र में फंसे जहाज “अवाना” के कैप्टन और...

मुख्यमंत्री ने सरहुल पर सिरमटोली सरना स्थल में की पूजा, राज्यवासियों की खुशहाली की कामना

प्रकृति पर्व सरहुल के पावन अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज रांची के सिरमटोली स्थित...

Read More