राष्ट्रीय स्तर पर डीएवी स्पोर्ट्स में नीरजा सहाय डीएवी के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

News Saga Desk

रांची स्थित नीरजा सहाय डीएवी के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित डीएवी स्पोर्ट्स प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में विद्यालय के कुल 46 खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल विधाओं में भाग लिया। लड़कों की प्रतियोगिताएं रायपुर, हरिद्वार और रांची में आयोजित हुईं, जबकि लड़कियों की स्पर्धाएं नई दिल्ली में संपन्न कराई गईं।

लड़कों का दमदार प्रदर्शन

लड़कों ने विभिन्न आयु वर्गों में शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
उसू खेल में अंडर-14, 17 और 19 वर्ग में ओम मुंडा ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि अरविंद कुमार निखिल, पप्पू कुमार, प्रशांत कुमार और सक्षम शिरीन ने रजत पदक हासिल किए।
कराटे में भानु प्रताप सिंह ने स्वर्ण और सत्यम राज्य पंडित ने रजत पदक प्राप्त किया।
रेसलिंग में तेजस झा को कांस्य और तन्मय राज को रजत पदक मिला।
एथलेटिक्स में पल्लव कुमार महतो ने रजत पदक जीता, वहीं जिमनास्टिक में आदित्य कुमार और मोहम्मद आमिर ने कांस्य पदक हासिल किया।

लड़कियों का शानदार खेल

लड़कियों ने भी राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए।
उसू में अंडर-14, 17 और 19 वर्ग में आयशा मिंज ने स्वर्ण पदक जीता।
कराटे में खुशी पंडित ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
रेसलिंग में दिव्या प्रकाशनी और शताक्षी पांडे ने स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
बॉक्सिंग अंडर-14 वर्ग में स्नेहा कुमारी और जिया कुमारी ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
खो-खो अंडर-17 वर्ग में आरफा जिया, दीप्ति कुमारी, जिज्ञासा कुमारी और अभिलाषा टोप्पो ने रजत पदक अपने नाम किया।

विद्यालय में विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

कुल मिलाकर विद्यार्थियों ने 6 स्वर्ण, 11 रजत और 5 कांस्य पदक जीतकर नीरजा सहाय डीएवी का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया।
आज विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती किरण यादव की अध्यक्षता में सभी विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्राचार्या ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ते रहने का आशीर्वाद दिया।

Read More News

होर्मुज क्षेत्र में फंसे जहाज “अवाना” के कैप्टन राकेश के निधन पर परिवार से मिले रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच स्टेट ऑफ होर्मुज क्षेत्र में फंसे जहाज “अवाना” के कैप्टन और...

मुख्यमंत्री ने सरहुल पर सिरमटोली सरना स्थल में की पूजा, राज्यवासियों की खुशहाली की कामना

प्रकृति पर्व सरहुल के पावन अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज रांची के सिरमटोली स्थित...

Read More