झारखंड के बोकारो में 12 अप्रैल को उत्पाद सिपाही परीक्षा, 12,840 अभ्यर्थी होंगे शामिल

News Saga Desk

बोकारो: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग यानी (JSSC) की ओर से उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा 2023 का आयोजन 12 अप्रैल को बोकारो में किया जाएगा, बता दें कि यह परीक्षा जिले के 27 केंद्रों पर संपन्न होगी, जिसमें कुल 12,840 अभ्यर्थी शामिल होंगे। प्रशासन ने परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और नकलमुक्त बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध

जिला शिक्षा पदाधिकारी जगरनाथ लोहरा ने बताया कि परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए कड़े दिशा-निर्देश लागू किए गए हैं। परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, स्मार्ट वॉच, पेजर समेत किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित अभ्यर्थी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रवेश से पहले अनिवार्य जांच

परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पूर्व सभी अभ्यर्थियों की सघन तलाशी ली जाएगी। इसके लिए अलग-अलग फ्रिस्किंग जोन बनाए गए हैं, जहां पुरुष और महिला अभ्यर्थियों की अलग-अलग जांच की व्यवस्था होगी। प्रशासन ने अभ्यर्थियों से जांच प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील की है, ताकि परीक्षा संचालन सुचारू रूप से किया जा सके।

समय से पहले केंद्र पहुंचने की सलाह

अधिकारियों ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे परीक्षा शुरू होने से काफी पहले केंद्र पर पहुंच जाएं, जिससे जांच एवं प्रवेश प्रक्रिया में किसी प्रकार की असुविधा न हो। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

तैयारियां अंतिम चरण में

प्रशासन के अनुसार परीक्षा से जुड़ी सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं और आयोग द्वारा जारी एसओपी का सख्ती से पालन किया जा रहा है। अधिकारियों ने अभ्यर्थियों से नियमों का पालन करने और परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में सहयोग देने की अपील की है।

Read More News

रांची में सिदो-कान्हू जयंती पर CM हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि, झारखंड को बताया वीरों की भूमि

रांची: राजधानी रांची के सिदो-कान्हू उद्यान, मोरहाबादी में शनिवार को यानी आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन...

झारखंड हाईकोर्ट ने कोयला निर्यात विवाद में राज्य सरकार से मांगा जवाब, सभी प्रतिवादियों को नोटिस

रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने अंतरराष्ट्रीय कोयला निर्यात से जुड़े करोड़ों रुपये के विवाद पर सुनवाई...

रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यपाल से की शिष्टाचार मुलाकात, विकास कार्यों पर चर्चा

रांची: लोक भवन में शुक्रवार को यानी कल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से...

Read More