रांची में जमीन कारोबारी के घर सात राउंड फायरिंग, रंगदारी से जुड़ा मामला

NEWS SAGA DESK

रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र से फायरिंग की एक बड़ी घटना सामने आई है। बालालौंग निवासी जमीन कारोबारी बबलू प्रसाद उर्फ बबलू सोनी के घर शुक्रवार देर रात करीब एक बजे अपराधियों ने सात राउंड फायरिंग की। बताया जा रहा है कि इस घटना का मकसद बबलू सोनी और उनके परिवार को डराना था।

जानकारी के अनुसार, करीब दस दिन पहले बबलू सोनी से राहुल सिंह गैंग के नाम पर पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। रंगदारी नहीं देने पर विदेश से अलग-अलग नंबरों से तीन-चार बार कॉल कर जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, बाइक पर सवार दो युवक देर रात बबलू सोनी के घर के पास पहुंचे और अचानक फायरिंग शुरू कर दी। घटना की जानकारी अगली सुबह शनिवार को नगड़ी थाना को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रवीण कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

पुलिस ने घटनास्थल के पास से छह खोखे बरामद किए हैं। अपराधियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, लेकिन रात का समय और घना कोहरा होने के कारण स्पष्ट पहचान नहीं हो सकी। इसके अलावा बालालौंग से कुछ दूरी पर बचेया रोड के पास एक खेत से काले रंग की बाइक भी बरामद की गई है। पुलिस को आशंका है कि फायरिंग में इसी बाइक का इस्तेमाल किया गया होगा और घटना के बाद अपराधी बाइक छोड़कर फरार हो गए।

बबलू सोनी ने नगड़ी थाना में प्राथमिकी दर्ज करा दी है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि पांच करोड़ रुपये की रंगदारी क्यों मांगी गई और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं।

Read More News

रांची टिटोस रेस्टोरेंट फायरिंग केस में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य शूटर सचिन यादव गिरफ्तार

राजधानी रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित टिटोस रेस्टोरेंट में हुई फायरिंग और हत्या के मामले में...

रांची में आज बिजली कटौती: कई इलाकों में 6 घंटे तक सप्लाई बाधित, जानिए टाइमिंग और प्रभावित क्षेत्र

रांची: शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, बता दें की यह कटौती झारखंड...

निजी स्कूलों पर जिला प्रशासन का कड़ा रुख, बिना मान्यता चल रहे निजी स्कूलों को बंद करने की चेतावनी

जिला प्रशासन ने राँची के सभी गैर-मान्यता प्राप्त निजी और गैर-सरकारी विद्यालयों के खिलाफ सख्त रुख...

Read More