पटना में कोहरे का कहर: फोरलेन पर चार वाहनों की टक्कर, स्कॉर्पियो सवार 4 की मौत

News Saga Desk

राजधानी पटना में घने कोहरे के बीच एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन पर कोहरे और तेज रफ्तार के चलते चार वाहनों की आपस में टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में स्कॉर्पियो सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज गति से आ रही एक स्कॉर्पियो पहले सड़क किनारे खड़े कंटेनर से टकरा गई। टक्कर के बाद पीछे से आ रही दो अन्य गाड़ियां भी आपस में भिड़ गईं। हादसा इतना भयावह था कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए, वहीं एक वाहन पूरी तरह कंटेनर में घुस गया, जिसे बाहर निकालने के लिए स्थानीय लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

दुर्घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और लगभग एक किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही अथमलगोला थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने एक लेन से यातायात बहाल कराया।

पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह घना कोहरा और तेज रफ्तार बताई जा रही है। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि कोहरे के दौरान ड्राइविंग करते समय पूरी सतर्कता बरतें और निर्धारित गति सीमा का पालन करें।

Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More