News Saga Desk
देश के जाने-माने उद्योगपति और Adani Group के अध्यक्ष गौतम अडानी 22 फरवरी को बिहार के पीरपैंती स्थित ताप विद्युत परियोजना स्थल का दौरा करेंगे। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है, ताकि कार्यक्रम सुचारू और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके।
देवघर एयरपोर्ट से बाबा मंदिर तक
गौतम अडानी सुबह करीब 11 बजे देवघर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और सीधे बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद हेलीकॉप्टर से पीरपैंती के लिए रवाना होंगे और परियोजना परिसर में बने हेलीपैड पर उतरेगे। दौरे के बाद वे वहीं से वापस लौटेंगे।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
VVIP दौरे को देखते हुए परियोजना स्थल और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के साथ निगरानी बढ़ा दी गई है। परियोजना प्रमुख राजीव गोयल ने बताया कि सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठाया गया है।
2,400 मेगावाट का विशाल पावर प्रोजेक्ट
पीरपैंती में 2,400 मेगावाट क्षमता का कोयला आधारित (सुपर क्रिटिकल) बिजली संयंत्र बनाया जा रहा है। इसमें तीन यूनिट (3×800 मेगावाट) लगाई जा रही हैं और परियोजना की लागत लगभग 21,400 करोड़ रुपये है। परियोजना पूरी होने पर बिजली उत्पादन में वृद्धि होगी और इलाके में रोजगार के नए अवसर बनेंगे।
स्थानीय स्तर पर बढ़ी हलचल
अडानी के दौरे को लेकर परियोजना प्रबंधन और प्रशासन में अंतिम चरण की तैयारियां तेज हो गई हैं। सुरक्षा, साफ-सफाई, ट्रैफिक और प्रोटोकॉल सभी का ध्यान रखा गया है।
No Comment! Be the first one.