होली में घर जाने वालों को रेलवे का खास तोहफा पहले ही तैयार, जानिए किन रूटों पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

News Saga Desk

होली के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने विशेष इंतजाम किए हैं। बेहतर कनेक्टिविटी और सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए नियमित ट्रेनों के अलावा तीन जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की गई है। इन ट्रेनों के चलने से झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

टाटानगर–बक्सर होली स्पेशल

ट्रेन संख्या 08183 टाटानगर–बक्सर होली स्पेशल 03 मार्च से 31 मार्च 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को कुल पांच फेरे लगाएगी। यह ट्रेन टाटानगर से शाम 5:10 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 8:15 बजे बक्सर पहुंचेगी। वापसी में 08184 बक्सर–टाटानगर स्पेशल 04 मार्च से 01 अप्रैल 2026 तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी। यह ट्रेन बक्सर से दोपहर 12:00 बजे खुलकर अगले दिन सुबह 4:30 बजे टाटानगर पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में इसका ठहराव चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर होगा।

रांची–झंझारपुर के लिए विशेष सेवा

ट्रेन संख्या 08105 रांची–झंझारपुर होली स्पेशल 02 मार्च से 30 मार्च 2026 तक प्रत्येक सोमवार को पांच फेरे लगाएगी। यह ट्रेन रांची से रात 10:50 बजे प्रस्थान कर अगले दिन शाम 4:00 बजे झंझारपुर पहुंचेगी। वापसी में 08106 झंझारपुर–रांची स्पेशल 03 मार्च से 31 मार्च 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। यह ट्रेन शाम 6:00 बजे झंझारपुर से रवाना होकर अगले दिन दोपहर 12:15 बजे रांची पहुंचेगी। इस ट्रेन का भी ठहराव चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह में रहेगा।

सांतरागाछी–दरभंगा के बीच भी स्पेशल ट्रेन

इसके अलावा 08109 सांतरागाछी–दरभंगा होली स्पेशल 03 मार्च से 31 मार्च 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को कुल पांच फेरे लगाएगी। यह ट्रेन सुबह 7:30 बजे सांतरागाछी से चलकर शाम 7:05 बजे दरभंगा पहुंचेगी। वापसी में 08110 दरभंगा–सांतरागाछी स्पेशल उसी दिन रात 9:00 बजे दरभंगा से प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 9:45 बजे सांतरागाछी पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर दोनों ओर होगा।

यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा

रेलवे के अनुसार, सभी स्पेशल ट्रेनों में सामान्य द्वितीय श्रेणी, स्लीपर और वातानुकूलित कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी। त्योहार के दौरान यात्रियों को सुरक्षित और सुगम यात्रा प्रदान करने के उद्देश्य से यह विशेष व्यवस्था की गई है।

Read More News

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्मभूषण सम्मान, पत्नी रूपी सोरेन ने ग्रहण किया पुरस्कार

झारखंड आंदोलन के जननायक और झामुमो संस्थापक शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्मभूषण सम्मान से नवाजा गया। नई...

संथाल परगना दौरे पर राज्य निर्वाचन पदाधिकारी, मतदाता सूची पुनरीक्षण में पारदर्शिता पर दिया जोर

राज्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार दो दिवसीय संथाल परगना दौरे पर हैं। दौरे की शुरुआत उन्होंने...

पेपर लीक, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था पर कांग्रेस का हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने रांची में आयोजित प्रेस वार्ता में पेपर लीक, बेरोजगारी और शिक्षा...

Read More