सोना-चांदी ने सर्राफा बाजार में लगातार तीसरे दिन बनाया नया रिकॉर्ड

News Saga Desk

– 1.40 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर के पार पहुंची चांदी

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में लगातार मजबूती का नया रिकॉर्ड बनाने का सिलसिला आज भी जारी है। सोना और चांदी दोनों चमकीली धातुओं की कीमत आज लगातार तीसरे दिन मजबूती के नये रिकॉर्ड पर पहुंची है। आज के कारोबार में सोने की कीमत में 2,400 रुपये से लेकर 2,620 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की जबरदस्त तेजी दर्ज की गई है। वहीं, चांदी की कीमत में आज 2,000 रुपये प्रति किलोग्राम का उछाल आया है।

कीमत में तेजी आने के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 1,15,700 रुपये से लेकर 1,15,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,06,000 रुपये से लेकर 1,06,210 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में भी आज तेजी आने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में 1,40,100 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,15,850 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,06,210 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,15,700 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,06,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,15,750 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,06,100 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,15,700 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,06,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। कोलकाता में भी 24 कैरेट सोना 1,15,700 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,06,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,15,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,06,210 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,15,750 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,06,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,15,850 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,06,210 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी सोना महंगा हुआ है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,15,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,06,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।


बिहार की राजनीति में एक युग का हुआ अंत ! आज नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा

बिहार की राजनीति में सोमवार को एक अहम मोड़ आया, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधान परिषद की...

March 30, 2026

Read More News

रांची टिटोस रेस्टोरेंट फायरिंग केस में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य शूटर सचिन यादव गिरफ्तार

राजधानी रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित टिटोस रेस्टोरेंट में हुई फायरिंग और हत्या के मामले में...

रांची में आज बिजली कटौती: कई इलाकों में 6 घंटे तक सप्लाई बाधित, जानिए टाइमिंग और प्रभावित क्षेत्र

रांची: शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, बता दें की यह कटौती झारखंड...

निजी स्कूलों पर जिला प्रशासन का कड़ा रुख, बिना मान्यता चल रहे निजी स्कूलों को बंद करने की चेतावनी

जिला प्रशासन ने राँची के सभी गैर-मान्यता प्राप्त निजी और गैर-सरकारी विद्यालयों के खिलाफ सख्त रुख...

Read More