अचानक बढ़ गया है ब्लड प्रेशर? इन 3 प्राकृतिक उपायों से करें तुरंत नियंत्रण, मिलेगा फौरन फायदा

News Saga Desk  

नई द‍िल्‍ली। आजकल की भागदौड़ भरी ज‍िंदगी में लोग अपनी सेहत का सही ढंग से ख्‍याल नहीं रख पा रहे हैं। ऐसे में उन्‍हें कई तरह की द‍िक्‍कतों का सामना करना पड़ रहा है। खराब खानपान और अनहेल्‍दी लाइफस्‍टाइल के कारण ब्‍लड प्रेशर की समस्‍या भी बढ़ गई है। हाई ब्लड प्रेशर एक गंभीर बीमारी है। कई बार इसके लक्षण पता भी नहीं चलते हैं। अगर इसे समय पर कंट्रोल नहीं किया गया, तो कई गंभीर बीमार‍ियों का खतरा बढ़ सकता है।

आज के समय में ये सिर्फ बड़े उम्र के लोगों को नहीं, बल्कि युवाओं को भी अपनी चपेट में ले रहा है। इसलिए आपको पता होना चाहिए कि ब्‍लड प्रेशर के हाई होने पर आपको ऐसा क्या करना चाहिए कि इसे तुरंत कंट्रोल क‍िया जा सके। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं और अचानक आपका बीपी हाई हो गया है तो आप कुछ नेचुरल तरीके अपना सकते हैं। 

डीप ब्रीद‍िंग एक्‍सरसाइज करें

डीप ब्रीद‍िंग एक्‍सरसाइज करने से आपका पैरासिम्पेथेटिक नर्वस सिस्टम एक्‍ट‍िव हो जाता है। इसे हार्ट रेट धीमी हो जाती है और blood vessels को भी आराम मि‍लता है। कुछ म‍िनट तक इसको करने से बढ़ा हुआ blood pressure जल्दी और नेचुरली तरीके से कंट्रोल हो जाता है।

चेहरे को ठंडे पानी से धोएं

अगर अचानक से आपका बीपी बढ़ जाए तो आपको तुरंत ठंडे पानी से चेहरे को धो लेना चाह‍िए। इसके अलावा कुछ देर के ल‍िए पैरों को ठंडे पानी में भिगोने से ब्‍लड वेसेल्‍स सिकुड़ती हैं। ऐसा करने से दिल की धड़कनाें और ब्‍लड प्रेशर को कम करने में मदद म‍िलती है। ये चिंता और तनाव को भी कम करता है।

नींबू पानी प‍िएं

जब भी आपका ब्‍लड प्रेशर बढ़ जाए तो आपको नींबू पानी पीना चाह‍िए। ध्‍यान रखें क‍ि इसमें आपको चीनी या फ‍िर नमक भूल से भी नहीं म‍िलाना है। दरअसल, सादा नींबू पानी पीने से आपके शरीर में पोटैशियम की कमी पूरी होती है। पोटैशियम से सोडियम को कंट्राेल क‍िया जा सकता है। साथ ही ब्‍लड वेसेल्‍स को भी आराम म‍िलता है। ये ब्‍लड प्रेशर को नॉर्मल करने में सहायक होती है।


Read More News

झारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, पवन साय को मिली कमान, कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी

भाजपा ने पवन साय को झारखंड का नया संगठन महामंत्री बनाया है। कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी...

Read More