आज से लू-हीटवेव का यलो अलर्ट जारी, 40 डिग्री के पार पहुंचा पारा

News Saga Desk

रांची। मौसम विभाग ने आज से झारखंड में लू चलने की आशंका जताई है। इसे देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। जारी रिपोर्ट के अनुसार कोल्हान के चार जिले और संथाल परगना और उससे सटे आठ जिले में भीषण लू चलने की बात कही गई है। प्रदेश इन दिनों गर्मी की चपेट में आ गया है। राज्य के लगभग सभी जिलों का तापमान 40 डिग्री या इसके ऊपर चला गया है।

बीते 24 घंटे के दौरान राज्य में कहीं-कहीं हल्के दर्ज की बारिश हुई है। सबसे अधिक बारिश 6.1 मिमी पाकुड़ जिले के अमलापाड़ा में हुई है। बात सबसे अधिक तापमान की करें तो 43.6 डिग्री सेल्सियस पलामू में तापमान रहा है। सबसे कम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस गुमला में रिकॉर्ड किया गया है। बीते 24 घंटे के दौरान पाकुड़ जिले में ही बारिश हुई है।

अगले 3 दिन में 4 डिग्री चढ़ेगा पारा

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के मुताबिक प्रदेश का पारा अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है। तेज धूप से जनजीवन प्रभावित होगा। वहीं मौसम विभाग ने किसानों से खेतों में लगी फसलों के बचाव के उपाय करने को कहा है। फसलों की सुबह और शाम में सिंचाई करने की सलाह दी है।

बढ़ती गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से बचाव के लिए अपील की है। लोगों से दिन के 11:00 बजे से दोपहर 3:00 तक धूप में बाहर नहीं निकलने, पर्याप्त पानी पीने, हल्के रंग के ढीले और सूती कपड़े पहने को कहा है। लोगों से हाई प्रोटीन वाले भोजन से बचने और बासी भोजन नहीं करने की सलाह दी है।


Read More News

झारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, पवन साय को मिली कमान, कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी

भाजपा ने पवन साय को झारखंड का नया संगठन महामंत्री बनाया है। कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी...

Read More