असम चुनाव से पहले हिमंता बिस्वा सरमा का देवघर दौरा, बाबा बैद्यनाथ धाम में की पूजा-अर्चना

News Saga Desk

देवघर: असम विधानसभा चुनाव से एक दिन पहले, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा बुधवार को झारखंड के देवघर पहुंचे। उनके आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

मुख्यमंत्री सबसे पहले सत्संग आश्रम में पूजा-अर्चना के लिए गए, जहां उन्होंने शांतिपूर्ण वातावरण में पूजा की। इसके बाद वह सीधे बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे और विधि-विधान से पूजा की। मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी और कुछ समय के लिए सामान्य श्रद्धालुओं का प्रवेश रोक दिया गया।

निशिकांत दुबे दंपती भी रहे साथ

पूजा के दौरान भाजपा के वरिष्ठ सांसद निशिकांत दुबे और उनकी पत्नी भी उनके साथ मौजूद रहे। पूजा समाप्ति के बाद मुख्यमंत्री कुछ समय उनके आवास पर रुके, जहां उन्होंने विश्राम और भोजन किया।

आचार संहिता का पालन, मीडिया से दूरी

देवघर दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की। उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव आचार संहिता लागू होने के कारण कोई बयान नहीं देंगे और केवल चुनाव परिणाम आने के बाद ही खुलकर बात करेंगे।

सियासी चर्चाएं और राजनीतिक संकेत

असम चुनाव से पहले देवघर में मुख्यमंत्री की पूजा ने राजनीतिक हलकों में चर्चाओं को तेज कर दिया है। माना जा रहा है कि चुनाव से पहले नेताओं के मंदिर दर्शन और भगवान का आशीर्वाद लेना अब एक आम परंपरा बन गई है। इसके अलावा हाल ही में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का असम के कामाख्या मंदिर दौरा भी चर्चा में है।

नतीजों पर सबकी नजर

पूजा के बाद मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और सांसद निशिकांत दुबे देवघर एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए और असम लौट गए। अब सबकी निगाहें असम विधानसभा चुनाव के परिणाम पर हैं, कि जनता किसे अपना समर्थन देती है।

Read More News

पूर्व मंत्री आलमगीर आलम पर टेंडर घोटाले की सुनवाई पूरी, झारखंड हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

रांची: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम पर चल रहे टेंडर कमीशन मामले की सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट में पूरी हो गई...

रांची में बेटे ने जुआ विवाद में की पिता की बेरहमी से ह’त्या, कुदाल से वार कर उतारा मौ’त के घाट

रांची: राजधानी रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के हाराटांड़ में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई...

बरियातू ज्वेलर्स लूटकांड का खुलासा: रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई 12 घंटे के भीतर तीन बदमाश धर दबोचे

रांची: राजधानी के बरियातू थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिहर सिंह रोड स्थित प्रीति ज्वेलर्स में हुए लूटकांड...

झारखंड इस्पात प्लांट हादसा: श्रम मंत्री ने फर्नेस ब्लास्ट पर प्रबंधन को ठहराया जिम्मेदार, दिए जांच के निर्देश

रामगढ़ थाना क्षेत्र स्थित झारखंड इस्पात प्लांट में हुए हादसे को लेकर राज्य के श्रम मंत्री संजय यादव...

Read More