News Saga Desk
छपरा से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। गड़खा थाना क्षेत्र में छपरा–मुजफ्फरपुर एनएच-722 पर मंगलवार देर रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का टायर अचानक फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि कुछ लोग स्कॉर्पियो के नीचे दब गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल एक अन्य युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
इस दुर्घटना में कुल आठ लोग घायल हुए थे, जिनमें से छह का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतकों और घायलों के परिजनों को सूचना दे दी है। हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
No Comment! Be the first one.