News Saga Desk
रामगढ़ जिले के कुजू क्षेत्र स्थित पुराना एनएच-33 पर बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। रामाग्लास गुड़ीदोहर के पास अर्टिगा कार और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के आगे के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इस हादसे में ऑटो में सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, अर्टिगा कार कुजू से रामगढ़ की ओर जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे ऑटो से उसकी टक्कर हो गई। घायल महिला कुजू की रहने वाली बताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अर्टिगा चालक नशे की हालत में था। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़ लिया और पुलिस को इसकी सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कुजू ओपी ले गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
No Comment! Be the first one.