हावड़ा में वकीलों पर लाठीचार्ज मामला : सात आईपीएस अधिकारियों के खिलाफ अदालत की अवमानना का नोटिस जारी

News Saga Desk

कोलकाता। हावड़ा में छह साल पहले वकीलों पर हुए लाठीचार्ज के मामले में सात वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के खिलाफ अदालत की अवमानना का मामला दर्ज किया गया है। शुक्रवार को कलकत्ता हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने इन्हें नोटिस जारी करते हुए 25 जून को अदालत में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया है।

इस मामले में जिन अधिकारियों के खिलाफ नोटिस जारी हुआ है, उनमें आईपीएस अधिकारी भावना गुप्ता, विशाल गर्ग, वीएसआर अनंत नाग, गुलाम सरवर, अभिजीत बंद्योपाध्याय, बिपिन तामांग और राजर्षि दत्ता शामिल हैं। यह आदेश न्यायमूर्ति देबांशु बसाक और न्यायमूर्ति अरिंदम मुखर्जी की खंडपीठ ने दिया। घटना 24 अप्रैल 2019 की है, जब हावड़ा नगर निगम परिसर में बाइक पार्किंग को लेकर वकीलों और निगम कर्मचारियों के बीच विवाद हुआ था। हालात बेकाबू होने पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसमें कई वकील घायल हुए। इस घटना को लेकर अदालत ने स्वतः संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया था।

लगातार जांच के बाद अदालत ने पाया कि पुलिस अधिकारियों के रवैये में लापरवाही और अदालत के आदेशों की अवहेलना हुई है। इसी आधार पर सातों पुलिस अधिकारियों को अदालत में उपस्थित होकर यह बताना होगा कि उनके खिलाफ अवमानना की कार्रवाई क्यों न की जाए।


Read More News

होर्मुज क्षेत्र में फंसे जहाज “अवाना” के कैप्टन राकेश के निधन पर परिवार से मिले रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच स्टेट ऑफ होर्मुज क्षेत्र में फंसे जहाज “अवाना” के कैप्टन और...

मुख्यमंत्री ने सरहुल पर सिरमटोली सरना स्थल में की पूजा, राज्यवासियों की खुशहाली की कामना

प्रकृति पर्व सरहुल के पावन अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज रांची के सिरमटोली स्थित...

Read More