चुनाव के बाद सासाराम की सड़कों पर दिखे उपेंद्र कुशवाहा, परिवार संग ठेले पर खाया गोलगप्पा

NEWS SAGA DESK

रोहतास : बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में बंपर वोटिंग के बाद अब नेताओं में राहत का माहौल दिख रहा है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सुप्रीमो और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा मंगलवार शाम सासाराम की सड़कों पर परिवार संग स्ट्रीट फूड का आनंद लेते नजर आए। उन्होंने पत्नी स्नेह लता, पुत्र दीपक और पुत्रवधू साक्षी के साथ सड़क किनारे गोलगप्पे का मजा लिया।

वोटिंग खत्म, नेता अब आराम के मूड में

चुनाव प्रचार के दौरान लगातार जनसभाओं और यात्राओं में व्यस्त रहे उपेंद्र कुशवाहा मतदान समाप्त होने के बाद पूरी तरह रिलैक्स मूड में दिखाई दिए। सासाराम के गौरक्षणी मोहल्ले में एक ठेले पर परिवार संग पहुंचे कुशवाहा ने गोलगप्पा खाया और अपने कार्यकर्ताओं को भी खिलाया। इस दौरान एनडीए के कई समर्थक भी उनके साथ मौजूद रहे। गौरतलब है कि उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेह लता कुशवाहा सासाराम विधानसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी हैं। मतदान के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि उन्हें विश्वास है उनकी पत्नी को जनता का पूरा समर्थन मिलेगा और वह जीत हासिल करेंगी।

स्ट्रीट फूड के शौकीन हैं उपेंद्र कुशवाहा

यह पहली बार नहीं है जब कुशवाहा सड़क किनारे फूड स्टॉल पर नजर आए हों। इससे पहले भी उन्हें कई बार ठेले पर चाट, समोसा और गोलगप्पा खाते देखा गया है। 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद भी वे पत्नी संग डेहरी ऑन सोन में गोलगप्पा खाते नजर आए थे।

सड़क किनारे एक बड़े नेता को परिवार संग सहज माहौल में गोलगप्पा खाते देख स्थानीय लोग उत्साहित हो उठे। कई लोगों ने उनके साथ सेल्फी भी ली। चुनावी हलचल के बीच उपेंद्र कुशवाहा का यह सादगी भरा अंदाज सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More