सर्राफा बाजार में सोना सस्ता, शादी के सीजन से पहले ग्राहकों को बड़ी राहत

NEWS SAGA DESK

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने के दामों में गिरावट दर्ज की गई, जिससे शादी-विवाह के सीजन में ग्राहकों को राहत मिली है। आज सोने के भाव में 650 रुपये से 830 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की गिरावट आई, जिसके बाद 24 कैरेट सोना 1,22,450 से 1,22,720 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,12,240 से 1,12,490 रुपये प्रति 10 ग्राम की रेंज में कारोबार कर रहा है। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,22,500 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,12,390 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज हुआ। मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु समेत कई प्रमुख शहरों में भी कीमतें इसी स्तर पर बनी रहीं। मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,22,450 रुपये और 22 कैरेट 1,12,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा।

चेन्नई में सोने की कीमतों में सबसे अधिक गिरावट देखी गई, जहां 24 कैरेट सोना 1,22,720 रुपये और 22 कैरेट 1,12,490 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। स्थानीय व्यापारियों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी और घरेलू मांग में हल्की कमी के चलते सोने के दाम नरम हुए हैं।

लखनऊ, पटना, जयपुर और भुवनेश्वर समेत देश के अन्य प्रमुख सर्राफा बाजारों में भी आज सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक आर्थिक संकेतों और डॉलर की मजबूती का असर कीमती धातुओं के दामों पर पड़ रहा है।

बाजार जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में भी शादी के मौसम की मांग और अंतरराष्ट्रीय भावों के आधार पर सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।

निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गिरिडीह महानगर के सभी 16 मंडलों में भाजपा का जोरदार विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन

गिरिडीह। निशा भगत की मौत के मामले में न्याय की मांग एवं झारखंड में लगातार बढ़ते जमीन माफियाओं के...

November 7, 2026

Read More News

समस्तीपुर में प्रसाद जूठा करने पर मां ने 4 साल की बेटी को पीटा, इलाज के दौरान मौत; आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र में छठ पूजा का प्रसाद जूठा करने से नाराज मां ने अपनी 4 साल की...

खूंटी: मंत्री दीपक बिरुवा ने किया बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण, संघर्ष से प्रेरणा लेने की अपील

खूंटी के सिम्बूकेल में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण मंत्री दीपक बिरूवा ने किया। उन्होंने...

रांची में जलापूर्ति व्यवस्था होगी दुरुस्त, रातू रोड और पिस्का-मोरहाबादी में बदले जाएंगे स्लुइस वाल्व

राजधानी रांची में जलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए रातू रोड और पिस्का-मोरहाबादी इलाके में...

Read More