गिरिराज सिंह का बयान: मतदान के बाद बोले- बुर्का पहनकर आने वालों की हो सख्त जांच

NEWS SAGA DESK

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए आज मतदान हो रहा है। पहले चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर किस्मत आजमा रहे उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद हो जाएगी। लखीसराय विस क्षेत्र के बड़हिया स्थित मतदान केंद्र संख्या 168 मध्य विद्यालय नंबर 2 पूर्वी भाग पर केंद्रीयमंत्री गिरिराज सिंह ने मतदान करने के बाद मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि यदि भारत में मंदिर नहीं बनेगा, तो पाकिस्तान में बनाए जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने लालू यादव, तेजस्वी यादव और राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा है कि बुर्का पहने हर व्यक्ति की जांच हो।

बिहार सरकार में मंत्री और दरभंगा विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार संजय सरावगी ने वोट डालने के बाद कहा कि जिन्हें सत्ता में आना नहीं है वे (राजद) ऐसे झूठे वादे करेंगे… जनता ऐसी बातों को समझती है और आम जनता प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजग के साथ है।

बिहार के उपमुख्यमंत्री और लखीसराय विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा ने मताधिकार का प्रयोग करने के बाद कहा कि यह लोकतंत्र का महापर्व है और लोक आस्था के महापर्व छठ के बाद बिहार में सभी को लोकतंत्र के महापर्व में शामिल होने का अवसर मिला है। जिस तरह हम छठ पूजा को सामाजिक सौहार्द्र के साथ मनाते हैं, उसी तरह सभी को लोकतंत्र के महापर्व में शामिल होना चाहिए। मैं सभी से आग्रह करता हूं कि बिहार का गौरव बढ़ाएं, यह समय बिहार को बदनाम करने वालों से मुक्त करने का है।

बिहार के मंत्री और बांकीपुर से भाजपा उम्मीदवार नितिन नवीन पटना के दीघा स्थित मिलर हाई स्कूल, बूथ संख्या 394 और 396 स्थित मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। मोकामा विधानसभा क्षेत्र से राजद उम्मीदवार वीणा देवी और पूर्व सांसद सूरजभान सिंह ने मतदान करने से पहले पूजा की। पूर्व सांसद सूरजभान सिंह ने कहा कि हमने भगवान से आशीर्वाद लिया है, आज बहुत बड़ा त्योहार है, मैं बिहार के सभी लोगों से अपील करूंगा कि आज भाईचारा दिखाएं, पहले मतदान फिर जलपान।

पटना में भाजपा नेता भीखूभाई दलसानिया ने मतदान किया।

समस्तीपुर विधानसभा के कर्पूरीग्राम गांव स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय अनुसूचित जाति टोल कर्पूरीग्राम के मतदान केंद्र संख्या 73 पर केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने मताधिकार का प्रयोग किया।

Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More