सारंडा में आईडी ब्लास्ट, कोबरा बटालियन के सहायक कमांडेंट गंभीर, एयर लिफ्ट कर लाया गया रांची

News Saga Desk
चाईबासा : सुरक्षा बलों के द्वारा नक्सलियों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा बिछाए गए एक आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से सारंडा जंगल में 209 कोबरा बटालियन के सहायक कमांडेंट अजय मलिक गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर नक्सलियों की मौजूदगी के मिला एफ कोबरा और जिला पुलिस की जॉइंट टीम सर्च ऑपरेशन चला रही थी।जंगल के दुर्गम रास्ते में अचानक जमीन के नीचे प्लांट किया गया प्रेशर आईईडी ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। सहायक कमांडेंट अजय मलिक इस धमाके की चपेट में आ गए।
धमाके के बाद मौके पर मौजूद जवानों ने तुरंत इलाके को घेर लिया और किसी भी संभावित खतरे को रोकने की कोशिश की। पुलिस मुख्यालय और वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की जानकारी दी गई। अतिरिक्त सुरक्षा बलों को मौके पर भेजा गया और तलाशी अभियान जारी है ताकि जंगल में कहीं और नक्सलियों की साजिश न चल सके।

रांची के राज हॉस्पिटल के लिए एयरलिफ्ट
घायल अजय मलिक को घटनास्थल से सुरक्षित निकालकर प्राथमिक उपचार दिया गया। उनकी हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची एयरलिफ्ट करने की तैयारी शुरू कर दी गई। खेलगांव स्थित हेलीपैड पर एम्बुलेंस और डॉक्टरों की टीम अलर्ट पर रखी गई है। यहां से उन्हें सीधे राज अस्पताल ले जाया जाएगा।

Read More News

रांची नगर निगम में 19 मार्च को होगा डिप्टी मेयर का चुनाव, 10 मार्च से 20 मार्च तक 48 निकायों में संपन्न होगी डिप्टी मेयर/उपाध्यक्ष चुनाव प्रक्रिया

राज्य के 48 नगर निकायों में डिप्टी मेयर और उपाध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया 10 मार्च से प्रारंभ...

सारंडा में आईडी ब्लास्ट, कोबरा बटालियन के सहायक कमांडेंट गंभीर, एयर लिफ्ट कर लाया गया रांची

चाईबासा : सुरक्षा बलों के द्वारा नक्सलियों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा बिछाए...

रांची में भाजपा समर्थित रोशनी खलखो मेयर बनीं, कांग्रेस समर्थित रमा खलखो को 14,363 मतों से हराया

झारखंड की राजधानी रांची में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समर्थित उम्मीदवार रोशनी खलखो मेयर बन गई हैं।...

Read More