मन की बात में PM मोदी ने रांची के आशीष की तारीफ की, आदिवासी ब्रांड को दिलाया वैश्विक पहचान

News Saga Desk

रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में रांची के फैशन डिजाइनर आशीष सत्यव्रत साहू के काम की सराहना की। ‘खादी वाला डिजाइनर’ नाम से प्रसिद्ध आशीष अपने अनोखे उत्पादों से फैशन वर्ल्ड को चकित कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा-आशीष ने जोहारग्राम ब्रांड के जरिए आदिवासी बुनाई और परिधानों को ग्लोबल रैंप तक पहुंचाया है। उनके प्रयासो से आज झारखंड की सांस्कृतिक धरोहर को दूसरे देशों के लोग भी जानने लगे हैं। आशीष जोहारग्राम स्टार्टअप के जरिए झारखंड के पारंपरिक परिधानों जैसे पड़िया, कुखना, बीरू, पिंदना, मायसाड़ी, बेतरा आदि पर काम कर रहे हैं। दुनियाभर में झारखंड के कपड़े खरीदे जा रहे हैं, जिससे यहां के कारीगरों को लाभ हो रहा है। खादी को लेकर शुरू से काम कर रहे हैं, इसलिए उन्हें ‘खादी वाला डिजाइनर’ नाम से जाना जाता है।

रांची के मेन रोड निवासी आशीष की बचपन से ही फाइन आर्ट में रुचि थी। संत जेवियर से इंटर करने के बाद उन्होंने निफ्ट गांधीनगर से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया। पढ़ाई के दौरान उन्होंने फैशन वर्ल्ड को समझा। देश के कई डिजाइन कॉन्टेस्ट’ के विनर रहे। वे फैशन डिजाइन इंडिया कॉन्टेस्ट भी जीत चुके हैं। डीएलएफ एम्पोरियो डिजाइन कॉन्टेस्ट में भाग लिया, जहां विजेता बने। भारत की जानी-मानी फैशन डिजाइनर रितु कुमार के असिस्टेंट डिजाइनर के तौर पर काम भी कर चुके है।


Read More News

झारखंड में शिक्षा विभाग के फर्जी वादों का खुलासा, भाजपा प्रवक्ता अजय शाह ने संवाददाताओं को बताया

रांची | राजधानी रांची स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में आज प्रदेश प्रवक्ता अजय शाह ने संवाददाता...

Read More