बिहार कैबिनेट की पहली बैठक, सीएम नीतीश ने युवाओं के लिए बड़ा ऐलान, 6 एजेंडों पर लगी मुहर

News Saga Desk

बिहार। नई सरकार के गठन के बाद बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज पहली कैबिनेट बैठक हुई। इस बैठक में छह महत्वपूर्ण एजेंडों को मंजूरी दी गई, जिसमें विशेष रूप से युवाओं के रोजगार और टेक्नोलॉजी-आधारित नवाचारों (New Age Economy) को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित किया गया।

युवाओं के लिए रोजगार पर जोर
सीएम नीतीश कुमार ने बैठक के बाद सोशल मीडिया पर साझा किया कि राज्य में युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि सात निश्चय-2 योजना के तहत 2020-25 के बीच 50 लाख युवाओं को रोजगार मिला, जबकि अगले पांच वर्षों (2025-30) में 1 करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है।

न्यू ऐज इकोनॉमी का निर्माण
बैठक में यह भी तय किया गया कि बिहार में टेक्नोलॉजी और सेवा आधारित नवाचारों को बढ़ावा देने के लिए नई नीतियाँ और योजनाएँ बनाई जाएंगी। राज्य से जुड़े प्रमुख उद्यमियों और विशेषज्ञों के सुझाव लेकर ‘New Age Economy’ के निर्माण पर काम किया जाएगा।

बिहार को ग्लोबल वर्कप्लेस बनाए जाने की तैयारी
कैबिनेट ने यह भी फैसला किया कि बिहार को ‘वैश्विक बैक-एंड हब’ और ‘ग्लोबल वर्कप्लेस’ के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए महत्वपूर्ण विभागों और प्रतिष्ठित अर्थशास्त्रियों एवं विशेषज्ञों के सहयोग से विशेष कार्ययोजना तैयार की जाएगी। सीएम ने कहा कि बिहार की युवा जनसंख्या राज्य के तेजी से विकास की दिशा में सबसे बड़ा योगदान दे सकती है।

Read More News

झारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, पवन साय को मिली कमान, कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी

भाजपा ने पवन साय को झारखंड का नया संगठन महामंत्री बनाया है। कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी...

Read More