IND vs ENG: करुण नायर बाहर, एक और बल्लेबाज़ को नहीं मिला मौका, जानिए दोनों टीमों की प्लेइंग-11

News Saga Desk

नई दिल्ली। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। स्टोक्स ने अभी तक इस सीरीज में चारों मैचों में टॉस अपने नाम किया है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल इस बार भी खाली हाथ रहे। टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी मिली है।

टीम इंडिया की प्लेइंग-11 को लेकर जैसी उम्मीद की जा रही थी ठीक वैसा ही हुआ है। लगातार फेल हो रहे करुण नायर को इसम मैच में मौका नहीं मिला है। वह आठ साल बाद टीम में वापसी करने में सफल रहे थे लेकिन मौकों को भुना नहीं पाए।

सुदर्शन को मौका, ये खिलाड़ी निराश

लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच में डेब्यू करन वाले साई सुदर्शन को इस मैच में मौका मिला है। हालांकि, अभिमन्यू ईश्वरन एक बार फिर खाली हाथ रहे हैं। सुदर्शन से टीम को नंबर-3 पर जिम्मेदारी भरी पारी खेलने की उम्मीद होगी। वहीं अंशुल कंबोज को इस मैच में डेब्यू का मौका मिला है। वह आकाशदीप की जगह टीम में आए हैं जो चोट के कारण बाहर हो गए हैं। नीतीश रेड्डी भी चोटिल हैं और उनकी जगह शार्दुल ठाकुर को मौका मिला है।

इंग्लैंड ने डॉसन की वापसी

वहीं इंग्लैंड ने एक दिन पहले ही अपनी प्लेइंग-11 का एलान कर दिया था। आठ साल बाद बाएं हाथ के स्पिनर लियम डॉसन की टीम में वापसी हुई है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत-   शुभमन गिल (कप्‍तान),यशस्‍वी जायसवाल, केएल राहुल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह और मोहम्‍मद सिराज।

इंग्लैंड-  बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रुक, जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), लियाम डॉसन, क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर


Read More News

मत्स्य किसान प्रशिक्षण केंद्र में योगासन कार्यक्रम आयोजित, योग को बताया भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर धुर्वा स्थित मत्स्य किसान प्रशिक्षण केंद्र, शालीमार में योगाभ्यास...

Read More