खामेनेई की मौत पर भारत में दिखा शोक, शिया समुदाय ने सड़कों पर किया प्रदर्शन

तेहरान पर इजरायली हवाई हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर, अयातुल्ला अली खामेनेई मारे गए।उनके साथ परिवार के चार और सदस्यों की भी जान गई है। ईरानी मीडिया ने भी इस खबर को कंफर्म किया है। ख़ामेनेई की मौत के बाद 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा भी की गई है।

ईरान के सरकारी मीडिया ने की खामेनेई की मौत की पुष्टि

ईरान के सरकारी मीडिया ने रविवार सुबह इस बारे में जानकारी दी और उन्हें शहीद कहा। सरकारी ब्रॉडकास्टर IRIB ने कहा कि सुप्रीम लीडर शहीद हो गए हैं। ईरान की अर्धसरकारी न्यूज एजेंसी तस्नीम और फार्स ने भी मौत की खबर जारी की है। खामेनेई की मौत पर ईरान में 40 दिनों का शोक घोषित किया गया है। इसके कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर खामेनेई की मौत की घोषणा की थी।

तेहरान स्थित कंपाउंड में मारे गए खामेनेई

ईरान की सरकारी मीडिया ने बताया कि खामेनेई की तेहरान स्थित उनके घर पर हुए हमले में मौत हो गई है। फार्स न्यूज एजेंसी ने बताया कि खामेनेई जब अपने ऑफिस में ड्यूटी कर रहे थे, उसी समय उनकी हत्या कर दी गई। यह कंपाउंड तेहरान के बीच में यूनिवर्सिटी के पास है। खामेनेई की मौत के बाद ईरान ने 40 दिनों के शोक की घोषणा की है।

ट्रंप ने खामेनेई की मौत को बताया ईरानियों के लिए इंसाफ

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया है कि ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत हो गई है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट में लिखा, ‘इतिहास के सबसे बुरे लोगों में से एक, खामेनेई मर गए हैं। यह सिर्फ ईरान के लोगों के लिए इंसाफ नहीं है, बल्कि सभी महान अमेरिकियों और दुनियाभर के कई देशों के उन लोगों के लिए भी है, जिनमें खामेनेई और उसके खून के प्यासे गुंडों ने मार डाला।’ इसके पहले इजरायली अधिकारियों ने कहा था कि तेहरान में हुए हमले में खामेनेई की मौत हो गई है।

ईरान करेगा सबसे बड़ा हमला- IRGC

सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की हत्या के बाद इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) ने ईरान के इतिहास में सबसे खतरनाक हमला शुरू करने की घोषणा की है। IRGC ने कहा कि यह हमला बस कुछ पलों में शुरू होगा और इस इलाके में कब्जे वाले इलाके इलाकों और अमेरिकी आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया जाएगा। इसके पहले ईरान ने पुष्टि की थी कि इजरायल और अमेरिकी हमले में सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत हो गई है।

अब इस युद्ध का असर भारत में भी नजर आने लगा है

“तुम कितने खामेनेई मारोगे, हर घर से ख़ामेनेई निकलेगा”, ये नारे ईरान में नहीं बल्कि अब भारत में सुनाई दे रहे हैं ईरान के सुप्रीम लीडर की हमले में मौत के विरोध में लखनऊ में शिया समुदाय के लोग सड़क पर उतरे, प्रदर्शन किया। अमेरिका–इजराइल मुर्दाबाद के नारे लगाए। शिया समुदाय की महिलाएं रोती हुई नज़र आयी।

Read More News

रांची नगर निगम में 19 मार्च को होगा डिप्टी मेयर का चुनाव, 10 मार्च से 20 मार्च तक 48 निकायों में संपन्न होगी डिप्टी मेयर/उपाध्यक्ष चुनाव प्रक्रिया

राज्य के 48 नगर निकायों में डिप्टी मेयर और उपाध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया 10 मार्च से प्रारंभ...

सारंडा में आईडी ब्लास्ट, कोबरा बटालियन के सहायक कमांडेंट गंभीर, एयर लिफ्ट कर लाया गया रांची

चाईबासा : सुरक्षा बलों के द्वारा नक्सलियों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा बिछाए...

रांची में भाजपा समर्थित रोशनी खलखो मेयर बनीं, कांग्रेस समर्थित रमा खलखो को 14,363 मतों से हराया

झारखंड की राजधानी रांची में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समर्थित उम्मीदवार रोशनी खलखो मेयर बन गई हैं।...

Read More