भारत 201 पर ढेर, मार्को यान्सन की गेंदबाजी से गुवाहाटी टेस्ट में भौंचक्का हुआ टॉप ऑर्डर

News Saga Desk

IND vs SA 2nd Test गुवाहाटी में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 489 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में भारतीय टीम सिर्फ 201 रन पर सिमट गई और बड़ी बढ़त से अब भी 288 रन पीछे है।

भारत की पारी के दौरान यशस्वी जायसवाल ने सबसे अधिक 58 रन बनाए, जबकि मध्यक्रम एक बार फिर लड़खड़ा गया। 7 विकेट के भीतर टीम सिर्फ 122 रन ही जोड़ पाई थी, लेकिन वॉशिंगटन सुंदर (48) और कुलदीप यादव ने आठवें विकेट के लिए 72 रनों की अहम साझेदारी कर टीम को संघर्षपूर्ण स्थिति तक पहुंचाया।

दक्षिण अफ्रीका की ओर से तेज गेंदबाज मार्को यान्सन ने भारतीय बल्लेबाजों के खिलाफ आग उगलती गेंदबाजी की। उन्होंने 48 रन खर्च कर 6 विकेट झटके और टीम इंडिया की कमर तोड़ दी। यान्सन ने ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, रविंद्र जडेजा, नितीश रेड्डी, कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह को पवेलियन भेजा।

फील्डिंग में भी साउथ अफ्रीकी खिलाड़ियों ने कमाल दिखाया। नितीश रेड्डी के कैच पर एडन मार्करम ने स्लिप में हवा में उछलकर शानदार एक-हाथी पकड़ पकड़ी, जिसने भारतीय बल्लेबाजों पर दवाब और बढ़ा दिया।

अब भारत को मैच में वापसी के लिए दूसरी पारी में मजबूत प्रदर्शन करना होगा, नहीं तो यह टेस्ट आसानी से हाथ से निकल सकता है।

जैक बोर्ड परीक्षा 2026: राज्यभर में मैट्रिक-इंटर का दूसरा दिन, हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित

राज्यभर में झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की मैट्रिक और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2026 का दूसरा दिन...

February 4, 2026

Read More News

मानगो नगर निगम मेयर पद के लिए पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी सुधा गुप्ता ने भरा नामांकन

मानगो नगर निगम से मेयर पद के लिए पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी सुधा गुप्ता ने मंगलवार को अपना...

Read More