पटना एयरपोर्ट पर इंडिगो की उड़ानें लगातार रद्द, आठ फ्लाइट्स कैंसिल होने से यात्रियों में नाराजगी

NEWS SAGA DESK

पटना : पटना एयरपोर्ट से इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान रद्द होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को एक बार फिर इंडिगो की आठ उड़ानें रद्द कर दी गईं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार पटना से दिल्ली, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु और देवघर जाने वाली उड़ानें रद्द की गईं।

अचानक उड़ानें रद्द होने से कई यात्री घंटों तक एयरपोर्ट पर इंतजार करते रहे, वहीं कुछ यात्रियों को अपनी यात्रा की योजनाएं बदलनी पड़ीं। यात्रियों का कहना है कि फ्लाइट रद्द होने से उन्हें आर्थिक नुकसान के साथ-साथ मानसिक तनाव भी झेलना पड़ा है।

लगातार हो रही उड़ान रद्द होने की घटनाओं से यात्रियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। यात्रियों ने एयरलाइंस प्रबंधन से समय पर जानकारी देने और वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की है।

Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More