बिहार में सर्दी का प्रकोप तेज, पछुआ हवाओं और घने कोहरे से जनजीवन बेहाल

News Saga Desk

बिहार में ठंड का कहर लगातार जारी है। सर्द पछुआ हवाओं के चलते कनकनी बढ़ गई है और तापमान में गिरावट से लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। घने कोहरे के कारण कई इलाकों में सूर्य के दर्शन तक नहीं हो पा रहे हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही लगातार बर्फबारी का असर बिहार के मौसम पर साफ दिख रहा है, जिससे राज्य में कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी हुई है। अधिकांश जिले घने कोहरे की चपेट में हैं।

पांच दिनों तक नहीं मिलेगी राहत

मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों तक कोहरे से राहत मिलने की संभावना नहीं है। सोमवार को गयाजी में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राजधानी पटना में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री और अधिकतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मोतिहारी में अधिकतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कोहरे से विजिबिलिटी प्रभावित

घने कोहरे के कारण कई जिलों में दृश्यता काफी कम हो गई है। इसका सीधा असर यातायात पर पड़ा है और सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है। गयाजी में विजिबिलिटी सबसे कम 100 मीटर तक सिमट गई, जबकि पटना में करीब 1200 मीटर और भागलपुर में लगभग 800 मीटर दृश्यता दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है।

Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More