कनाडा के पीएम पद की रेस में चंद्रा आर्या: ट्रूडो और खालिस्तानी आतंक के विरोधी

News Saga Desk

टोरंटो। कनाडा में जस्टिन ट्रूडो के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफे के बाद लिबरल पार्टी के हिंदू नेता चंद्रा आर्या ने पीएम पद के लिए दावेदारी पेश की है। चंद्रा आर्या भारतीय मूल के कनाडाई सांसद हैं। जस्टिन ट्रूडो के इस्तीफे के बाद से लिबरल पार्टी में नया लीडर चुनने का काम शुरू हो गया है। कनाडाई सांसद चंद्रा आर्या ने गुरुवार को X पर वीडियो पोस्ट कर अपनी उम्मीदवारी का ऐलान किया। चंद्रा पहले जस्टिन ट्रूडो के करीबी माने जाते थे, लेकिन खालिस्तानी आतंकवाद और चरमपंथ को लेकर ट्रूडो के रुख के बाद आर्या उनके धुर विरोधी बन गए। दरअसल, 6 जनवरी को प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने पार्टी नेताओं की तरफ से लगातार बढ़ते दबाव के बाद पार्टी लीडर और PM दोनों पद से इस्तीफा दे दिया था। वे सितंबर 2021 में तीसरी बार पीएम बने थे। उनकी सरकार का कार्यकाल अक्टूबर 2025 तक था।


Read More News

चाईबासा में हाथियों का आतंक: महिला पुजारी को कुचलकर मार डाला, 3 महीनों में 25 लोगों की जा चुकी है जान

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला...

रांची पुलिस ने GPS सिस्टम से मजबूत की पेट्रोलिंग, अब कंट्रोल रूम से होगी वाहनों की रियल-टाइम निगरानी

रांची: जिले में पुलिस पेट्रोलिंग को और प्रभावी बनाने के लिए रांची के एसएसपी राकेश रंजन ने कम्पोजिट...

Read More