झारखंड एकेडमिक काउंसिल को मिला नया अध्यक्ष

News Saga Desk

रांची। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) को नया अध्यक्ष मिल गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सहमति के बाद डॉ. नटवा हांसदा को जैक का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी। शुक्रवार से मैट्रिक और इंटर बोर्ड परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड मिलने लगेंगे। इस बार मैट्रिक की परीक्षा में 4 लाख 11 हजार 536 और इंटर में 3 लाख 31 हजार 616 छात्र शामिल होंगे। नटवा हांसदा राजकीय महिला पॉलिटेकनिक, रांची के सेवानिवृत्त प्रभारी प्राचार्य रहे हैं। जैक अध्यक्ष के रूप में इनका कार्यकाल प्रभार ग्रहण करने की तिथि से अगले तीन साल के लिए होगा। डॉ. नटवा ने कहा कि मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं तय समय पर होंगी। दोनों परीक्षाएं 11 फरवरी से शुरू होने वाली है। हालांकि जैक के उपाध्यक्ष का पद अभी भी खाली है।


Read More News

जमशेदपुर के मानगो में हनुमान मंदिर में चोरी: दानपेटी से 6 हजार रुपये और ध्वनि यंत्र ले उड़े चोर

जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र स्थित हनुमान मंदिर को चोरों ने अपना निशाना बनाया है। चोरों ने दान...

Read More