गुरुजी से मिले एडवोकेट जनरल: सीएम हेमंत और कल्पना सोरेन से ली स्वास्थ्य की जानकारी

News Saga Desk

नई दिल्ली।  झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और जेएमएम सुप्रीमो शिबू सोरेन (गुरुजी) के स्वास्थ्य का हालचाल जानने सोमवार को राज्य के महाधिवक्ता (एडवोकेट जनरल) राजीव रंजन दिल्ली स्थित गंगाराम अस्पताल पहुंचे। उन्होंने वहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन से मुलाकात कर गुरुजी की तबीयत को लेकर जानकारी ली। गुरुजी बीते कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे हैं और दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। उनके स्वास्थ्य को लेकर झारखंड के राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चिंता बनी हुई है। हालांकि रविवार को खबर आई थी कि शिबू सोरेन ने 7 दिनों बाद आंखें खोली हैं और उनकी हालत स्थिर है। 


Read More News

Read More