जन सुराज को मिला दो मजबूत चेहरों का साथ: पूर्व IPS एपी सिंह और अभिनेता-गायक रितेश पांडेय हुए शामिल, चुनावी प्रचार में जुटेंगे

News Saga Desk

पटना। प्रशांत किशोर अभिनेताओं और IPS अधिकारियों को पार्टी में जोड़ने में लगे हैं। आज पूर्व IPS अधिकारी एपी सिंह और भोजपुरी कलाकार रितेश पांडेय ने जनसुराज की सदस्यता ली।

पूर्व IPS जहां पार्टी से जुड़कर पार्टी को आगे बढ़ाएंगे। वहीं रितेश पांडेय चुनाव प्रचार में प्रशांत किशोर के साथ प्रचार का बागडोर संभालेंगे। माना जा रहा है कि प्रचार के दौरान रितेश पांडेय अभिनेता वाली छवि से लोगों को आकर्षित करने में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।

रितेश पांडेय लड़ सकते है चुनाव

रितेश पांडेय के जन सुराज पार्टी से जुड़ने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि रितेश पांडेय जनसुरज से विधानसभा का चुनाव लड़ सकते हैं। भोजपुरी अभिनेताओं का राजनीतिक दलों से जुड़ने का पुराना रिश्ता रहा है कई भोजपुरी गायक और अभिनेता राजनीतिक दलों से जुड़े हुए हैं।

प्रशांत किशोर ने कहा कि पिछले दिनों में बिहार में क्राइम की क्या हालत हुई है यह सब को पता है। पुलिस किस तरह से बेवकूफ बना रही है यह सब जानते है। बिहार के ADG कहते है कि बिहार में इस मौसम में क्राइम बढ़ जाता है, लेकिन हमारे साथ जो पूर्व IPS ज्वाइन कर रहे है वो अपनी जिम्मेदारियों को बहुत ही ईमानदारी से निभाया है और कई सालों तक इस नौकरी में अपनी सेवा दी है।


Read More News

झारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, पवन साय को मिली कमान, कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी

भाजपा ने पवन साय को झारखंड का नया संगठन महामंत्री बनाया है। कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी...

Read More