हजारीबाग के दनुआ घाटी में फिर सड़क हादसा, 1 की मौत; कई लोग घायल

News Saga Desk

हजारीबाग।  हजारीबाग जिले के चौपारण की दनुआ घाटी में आज फिर सड़क हादसा हुआ। इसमें एक की मौत हो गयी है, जबकि 7-8लोग घायल हो गए हैं। उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है। बताया जा रहा है कि दनुआ घाटी में तीन वाहन आपस में भिड़ गए। वाहनों की टक्कर में कई लोग घायल हो गए हैं। इनमें एक की मौत हो गयी है। हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को वाहनों से बाहर निकालने में जुटे गए। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई। 


Read More News

झारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, पवन साय को मिली कमान, कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी

भाजपा ने पवन साय को झारखंड का नया संगठन महामंत्री बनाया है। कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी...

Read More