JSSC-CGL पेपर लीक मामले में बाबूलाल मरांडी ने कहा- लीपापोती करने का प्रयास विफल, CBI जांच हो

News Saga Desk

रांची। झारखंड में कथित जेएसएससी पेपर लीक मामले को लेकर बाबूलाल मरांडी ने आज एक ट्वीट किया है। उन्होंने इस कथित पेपर लीक की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा है कि “JSSC-CGL पेपर लीक मामले में सबूत के तौर पर जो स्क्रीनशॉट उपलब्ध कराए थे, फॉरेंसिक जांच में वो सही पाए गए हैं। JSSC द्वारा पेपर लीक मामले की लीपापोती करने का प्रयास विफल हो गया है। पूर्व में अधिकारियों ने बगैर किसी जांच के लिए हेमंत सोरेन का दामन बचाने के लिए छात्रों को ही झूठा बता दिया था। फॉरेंसिक जांच ने सच्चाई सामने ला दी है। भ्रष्ट अधिकारियों और हेमंत सोरेन के करीबी मित्रों तक के तार पेपर लीक घोटाले से जुड़े हैं। राज्य सरकार सीबीआई जांच का आदेश देकर इस संगीन मामले का पटाक्षेप करे।”


Read More News

झारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, पवन साय को मिली कमान, कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी

भाजपा ने पवन साय को झारखंड का नया संगठन महामंत्री बनाया है। कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी...

Read More