रिश्वत लेने वाले गैरिसन इंजीनियर के घर CBI का छापा, मिला नोटों का पहाड़ 

News Saga Desk

रांची। सीबीआई ने गुरुवार को इंडियन डिफेंस सर्विस ऑफ इंजीनियरिंग (आईडीएसई) के गैरिसन इंजीनियर साहिल रातूसरिया के नामकुम स्थित घर पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान उनके घर से 79.9 लाख रुपये नकद मिले। इसके अलावा 50 लाख से ज्यादा के गहने, शेयर बाजार में करोड़ों का निवेश और कई संपत्तियों की जानकारी भी मिली है।  रिश्वत लेते हुए पकड़े गए थे साहिल रातूसरिया।  

जानकारी हो कि सीबीआई ने साहिल को एक ठेकेदार से रिश्वत लेते हुए बुधवार को रंगेहाथ गिरफ्तार किया था। ठेकेदार को आर्मी के इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण के 27 लाख रुपये का भुगतान मिलना था, लेकिन इसके बदले साहिल ने 2% यानी 54 हजार रुपये घूस की मांग की थी। जब वह ठेकेदार से 40,500 रुपये ले रहे थे, तभी सीबीआई ने उन्हें पकड़ लिया। गुरुवार को साहिल को रांची की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें चार दिन की रिमांड पर भेज दिया गया। सीबीआई अब उनसे लगातार पूछताछ कर रही है। सीबीआई को उनके पास से बड़ी मात्रा में नकदी, गहने और करोड़ों की संपत्ति के सबूत मिले हैं। जांच एजेंसी अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह पैसा कहां से आया और किन-किन जगहों पर निवेश किया गया है।


Read More News

समस्तीपुर में प्रसाद जूठा करने पर मां ने 4 साल की बेटी को पीटा, इलाज के दौरान मौत; आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र में छठ पूजा का प्रसाद जूठा करने से नाराज मां ने अपनी 4 साल की...

खूंटी: मंत्री दीपक बिरुवा ने किया बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण, संघर्ष से प्रेरणा लेने की अपील

खूंटी के सिम्बूकेल में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण मंत्री दीपक बिरूवा ने किया। उन्होंने...

रांची में जलापूर्ति व्यवस्था होगी दुरुस्त, रातू रोड और पिस्का-मोरहाबादी में बदले जाएंगे स्लुइस वाल्व

राजधानी रांची में जलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए रातू रोड और पिस्का-मोरहाबादी इलाके में...

बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातु पहुंचे राज्यपाल, कहा- जनजातीय समाज के विकास से होगा झारखंड विकसित

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर उलिहातु में श्रद्धांजलि दी।...

ओमान में फंसी झारखंड की महिला श्रमिक सुषमा टोप्पो की सुरक्षित वतन वापसी, भारतीय दूतावास की मदद से लौटीं घर

झारखंड सरकार के राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष और ओमान स्थित भारतीय दूतावास के संयुक्त प्रयासों से...

Read More