केंद्रीय सरना समिति ने राज्यपाल संतोष गंगवार से की मुलाकात, सिरमटोली फ्लाईओवर रैंप हटाने की मांग

News Saga Desk

रांची।  केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा के नेतृत्व में समिति ने गुरुवार को राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात की। समिति ने राज्यपल से मिलकर सिरमटोली फ्लाईओवर रैंप को हटाने की मांग वाला ज्ञापन सौंपा। समिति ने मांग की है कि आदिवासी समाज के रांची में केन्द्रीय सरना पूजा स्थल सिरमटोली स्थित मुख्य द्वार के सामने फ्लाई ओवर का रैम्प का निर्माण कार्य चल रहा है। उस निर्माण कार्य से केन्द्रीय सरना पूजा स्थल का आवागमन का रास्ता बहुत ही संकीर्ण हो रहा है, जिससे सरहुल शोभा यात्रा में हजारों अखाड़ों के लाखों लोग जिसमें बच्चे, व्यस्यक, महिला, पुरुष, बुजुर्ग पहुँचतें हैं। 

आगे समिति के सदस्यों ने ज्ञापन में लिखा है कि “पूजा अखाड़ा का एकमात्र रास्ता होने के कारण कोई भी अप्रिय घटना की पूरी संभावना बनती है। इसलिए फ्लाई ओवर का रैम्प का निर्माण पूजा स्थल के मुख्य द्वार के आगे सिरमटोली चौक (जयपाल सिंह मुण्डा चौक) के पार रैम्प का निर्माण किया जाय। ताकि सरना स्थल का मुख्य मार्ग स्वतंत्र रूप से खुला रह सके। इसलिए रैम्प निर्माण कार्य को अविलम्ब बंद कराकर उसे हटाया जाय।”


Read More News

झारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, पवन साय को मिली कमान, कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी

भाजपा ने पवन साय को झारखंड का नया संगठन महामंत्री बनाया है। कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी...

Read More