CM हेमंत सोरेन ने पुलिस उपाधीक्षक को किया निलंबित, विभागीय कार्यवाही की दी मंजूरी 

News Saga Desk

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए रांची के तत्कालीन पुलिस उपाधीक्षक, ATS प्रदीप कुमार को निलंबित करने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही सीएम ने उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही संचालित करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है।  बता दें कि सीएम हेमंत सोरेन ने स्पष्ट किया कि प्रदीप कुमार के आचरण और कृत्यों के कारण पुलिस की गरिमा और छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। इस कारण उनपर कार्रवाई की गई है। वहीं, मुख्यमंत्री का यह कदम राज्य पुलिस विभाग की अनुशासन और कार्यकुशलता को बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है।


Read More News

रांची पुलिस ने GPS सिस्टम से मजबूत की पेट्रोलिंग, अब कंट्रोल रूम से होगी वाहनों की रियल-टाइम निगरानी

रांची: जिले में पुलिस पेट्रोलिंग को और प्रभावी बनाने के लिए रांची के एसएसपी राकेश रंजन ने कम्पोजिट...

Read More