रांची में फिर ED की दबिश, कई इलाकों में चल रही है छापेमारी

News Saga Desk

रांची। रांची में कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी चल रही है। रांची के लालपुर, मोरहाबादी, पीपी कंपाउंड, अशोक नगर, चिरौंदी में छापेमारी हो रही है। माना जा रहा है कि मेडिकल से जुड़ी कंपनी पर ईडी ने दबिश की है। आयुष्मान भारत स्कैम को लेकर ईडी छापेमारी कर रही है। पीपी कंपाउंड में इंश्योरेंस कंपनी पर ईडी की छापेमारी चल रही है।  जो जानकारी है उसके मुताबिक आयुष्मान भारत योजना में हुई गड़बड़ी के मामले में सीएजी की रिपोर्ट संसद में पेश की गयी थी। इसके बाद ईडी ने इसीआईआर दर्ज की थी। सीएजी की रिपोर्ट में झारखंड में आयुष्मान योजना में गड़बड़ी करने का उल्लेख किया गया था। इसमें मुर्दों का इलाज करने सहित अन्य प्रकार की गड़बड़ी का भी उल्लेख था।सीएजी की रिपोर्ट संसद में पेश होने और उसमें वर्णित तथ्यों के मद्देनजर ईडी ने स्वास्थ्य विभाग और झारखंड स्टेट हेल्थ सोसायटी से आयुष्मान योजना में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ की गयी कार्रवाई की जानकारी मांगी थी। जवाब में स्वास्थ्य विभाग ने आयुष्मान योजना में हुई गड़बड़ी के मामले में कुछ अस्पतालों के खिलाफ दर्ज करायी गयी प्राथमिकी की सूचना ईडी को भेजी थी। 


Read More News

रांची GPO परिसर में दोपहर 3 बजे होगा प्रदर्शन, पेंशन और सेवा संबंधी मांगों को लेकर डाक विभाग को भेजा जाएगा ज्ञापन

झारखंड के डाक पेंशनर्स 11 सूत्री मांगों को लेकर 10 अगस्त को रांची GPO परिसर में धरना-प्रदर्शन...

JPSC छात्रों की मांगों पर सरकार गंभीर, संवाद-जांच-सुधार के रास्ते पर आगे बढ़ रही सरकार : दीपिका पांडेय

JPSC-JSSC छात्र आंदोलन के बीच मंत्री दीपिका पांडेय ने कहा कि सरकार छात्रों की मांगों पर गंभीर है।...

Read More