ओसम डेयरी के निदेशक से मांगी गई रंगदारी, राहुल दुबे गिरोह ने दी धमकी

News Saga Desk

रांची। ओसम डेयरी के निदेशक और संस्थापक अभिनव साह से रंगदारी की मांग की गई है। इस मामले में साह ने रांची के अरगोड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। एफआईआर के अनुसार, राहुल दुबे गिरोह ने उन्हें हर महीने 40,000 की रंगदारी देने की धमकी दी है। अभिनव साह ने पुलिस को बताया कि उनकी कंपनी का मुख्यालय रांची के अशोक नगर रोड नंबर-4, अरगोड़ा में है और पतरातू, चांडिल व आरा (सक्कड़ी) में उनके प्लांट स्थित हैं। 14 अप्रैल की रात 8:14 बजे उनके एक कर्मचारी कन्हैया कुमार के मोबाइल पर पहले एक न्यूज लिंक और अखबार की कटिंग भेजी गई, इसके तुरंत बाद वॉट्सएप कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को राहुल दुबे बताया और कहा कि अगर झारखंड में व्यवसाय करना है, तो हर महीने ₹40,000 देना होगा, नहीं तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

इसके बाद 1 मई को शाम 5:27 बजे उसी नंबर से फिर कॉल आया और कहा गया कि 5 मई तक रंगदारी देना शुरू कर दो, वरना अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो। पुलिस को दी गई शिकायत के आधार पर अरगोड़ा थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। बता दें कि राहुल दुबे गिरोह पतरातू इलाके में कोयला साइडिंग और कई कंपनियों के साइट पर फायरिंग कर दहशत फैलाने के लिए कुख्यात है।


Read More News

समस्तीपुर में प्रसाद जूठा करने पर मां ने 4 साल की बेटी को पीटा, इलाज के दौरान मौत; आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र में छठ पूजा का प्रसाद जूठा करने से नाराज मां ने अपनी 4 साल की...

खूंटी: मंत्री दीपक बिरुवा ने किया बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण, संघर्ष से प्रेरणा लेने की अपील

खूंटी के सिम्बूकेल में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण मंत्री दीपक बिरूवा ने किया। उन्होंने...

रांची में जलापूर्ति व्यवस्था होगी दुरुस्त, रातू रोड और पिस्का-मोरहाबादी में बदले जाएंगे स्लुइस वाल्व

राजधानी रांची में जलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए रातू रोड और पिस्का-मोरहाबादी इलाके में...

बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातु पहुंचे राज्यपाल, कहा- जनजातीय समाज के विकास से होगा झारखंड विकसित

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर उलिहातु में श्रद्धांजलि दी।...

ओमान में फंसी झारखंड की महिला श्रमिक सुषमा टोप्पो की सुरक्षित वतन वापसी, भारतीय दूतावास की मदद से लौटीं घर

झारखंड सरकार के राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष और ओमान स्थित भारतीय दूतावास के संयुक्त प्रयासों से...

Read More