दो मालगाड़ियों के बीच जोरदार टक्कर, 2 की मौत; चार लोग गंभीर रूप से घायल

News Saga Desk

साहिबगंज। साहिबगंज जिले के बरहेट में एनटीपीसी फाटक के पास दो मालगाड़ियों के बीच भीषण टक्कर हो गई। घटना में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हैं। साहिबगंज मुख्यालय से पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मी रवि ने बताया कि घटना सुबह 3:30 बजे की है। एक मालगाड़ी पटरी पर खड़ी थी। इस दौरान दूसरी तरफ से आ रही मालगाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे इंजन व कोयला लोड बोगी में आग लग गई। वहीं, दो इंजन पटरी से नीचे उतर गया और इंजन पूरी करह से क्षतिग्रस्त हो गया। इंजन में सात लोग सवार थे, जिसमें दो की मौत और चार लोग घायल हैं। जबकि एक कर्मी इंजन में फंसा हुआ है, जिसे बाहर निकालने की कोशिश जारी है। सभी को बरहेट सदर अस्पताल ले जाया गया है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही रेल प्रशासन भी मौके पर पहुंच गए। बरहेट पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। 


Read More News

झारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, पवन साय को मिली कमान, कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी

भाजपा ने पवन साय को झारखंड का नया संगठन महामंत्री बनाया है। कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी...

Read More