वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

News saga Desk

रांची। झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर की तबीयत अचानक बिगड़ गई है और उन्हें उपचार के लिए ऑर्किड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  जानकारी के अनुसार, उन्हें खांसी की समस्या काफी बढ़ गई थी, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करने का निर्णय लिया। विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उन्हें रखा गया है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, वे ओपीडी के छाती रोग विशेषज्ञ डॉ निशीथ कुमार की परामर्श और निगरानी में है। उनके छाती का सीटी स्कैन किया गया है जिसमें थोड़ा इंफेक्शन दिखा। उन्हे अगले 24 घंटे के लिए ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। जरूरी जांच का सैंपल गुरूवार को लिया जाएगा। वे मधुमेह से भी पीड़ित है। फिलहाल उन्हे पल्मोनोलॉजी विभाग में रखा गया है।


Read More News

झारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, पवन साय को मिली कमान, कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी

भाजपा ने पवन साय को झारखंड का नया संगठन महामंत्री बनाया है। कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी...

Read More